ये खबर भी पढ़ें: Anil Kapoor: अनिल कपूर ने मां निर्मल को कहा अलविदा, गंगा में अस्थियां विसर्जित कर बोले- मां और पापा अब साथ हैं
दोनों के रिश्ते को लेकर आए फैंस के कमेंट्स
बता दें जब कुछ महीने पहले मलाइका के पिता का निधन हुआ था, तब अर्जुन हर पल उनके साथ खड़े नजर आए थे। यही वजह है कि फैंस अब इस रिश्ते में फिर से जुड़ाव देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। भले ही दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली हो, लेकिन ऐसे छोटे इशारे ये जताते हैं कि उनकी दोस्ती अभी भी मजबूत है।
मलाइका की विश ने खींचा ध्यान
मलाइका की ये बर्थडे विश सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के लोगों का भी ध्यान खींच रही है। कुछ लोग इसे परिपक्व रिश्ते की मिसाल बता रहे हैं, जहां दो लोग ब्रेकअप के बाद भी एक-दूसरे के लिए सम्मान और स्नेह बनाए रखते हैं।
करीना कपूर ने भी किया विश
अर्जुन कपूर को इस मौके पर करीना कपूर ने भी एक प्यारी सी विश भेजी। उन्होंने अर्जुन के साथ फिल्म की एंड का की एक फोटो पोस्ट की और लिखा, ‘जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं अर्जुन।’ करीना और अर्जुन की दोस्ती भी फिल्मी पर्दे के बाहर तक फैली हुई है और दोनों को कई बार साथ में मस्ती करते देखा गया है।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता हमेशा से सुर्खियों में रहा है। जब उन्होंने पहली बार अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था, तो कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। लेकिन उन्होंने हमेशा ट्रोल्स को नजरअंदाज करते हुए एक-दूसरे का साथ निभाया और अब, जब दोनों अलग हो चुके हैं, तो ये छोटी-सी विश ये बताती है कि रिश्ते खत्म होने का मतलब दूरी होना नहीं होता।