मलाइका अरोड़ा का सलमान खान के भाई अरबाज से कई साल पहले तलाक हो चुका है। लेकिन अब भी उनका खान परिवार से जुड़ाव बना हुआ है। हाल ही में मलाइका की मुलाकात सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर से हुई। यूलिया ने मलाइका अरोड़ा को गले लगाया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। यूजर्स भी रिएक्शन दे रहे हैं।
52 साल की मलाइका ने रैंप पर बिखेरा जलवा
शनिवार रात मलाइका अरोड़ा ने डिजाइनर ड्रेस में रैंप वॉक किया। फैंस को उनका लुक, स्टाइल और वॉक काफी पसंद आई। रेड ड्रेस में वह बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं।
ये खबर भी पढ़ें: Malaika Arora: जानिए कौन है हर्ष मेहता? जिस पर आया मलाइका अरोड़ा का दिल! करोड़ों के हैं मालिक
यूलिया वंतूर को देख चौंकी मलाइका
इस रैंप वॉक के बाद बैकस्टेज पर मलाइका की मुलाकात यूलिया वंतूर हुईं। अचानक यूलिया वंतूर उनके सामने आई। मलाइका, यूलिया को देखकर चौंक गईं। इसके बाद यूलिया ने मलाइका को गले लगाया। दोनों ने काफी देर तक बातचीत की। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग नजर आईं।
यूजर्स ने भी दिए रिएक्शन
यूजर्स को जहां मलाइका अरोड़ा का लुक, स्टाइल पसंद आया। वहीं यूलिया और मलाइका की मुलाकात देखकर भी यूजर्स खुश हुए। कई यूजर्स ने मलाइका और यूलिया को एक-दूसरे की सिस्टर कह दिया। कई फैंस ने मलाइका और यूलिया के लिए हार्ट इमोजी शेयर किए हैं।