फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War 2: इस खास दिन पर रिलीज होगा ‘वॉर 2’ का टीजर, फैंस को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में मेकर्स

Fri, 16 May 2025 10:22 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

War 2 Teaser: ‘वॉर 2’ के मेकर्स फैंस को एक खास तोहफा देने की तैयारी कर रहे हैं। वो फिल्म के टीजर को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। मेकर्स टीजर को एक खास दिन पर रिलीज करने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘वॉर 2’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसलिए मेकर्स भी इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अब फिल्म को लेकर एक जानकारी सामने आ रही है। मेकर्स फिल्म के टीजर को लेकर फैंस को एक शानदार तोहफा देने की प्लानिंग कर रहे हैं।

जूनियर एनटीआर के फैंस को तोहफा देने की तैयारी में मेकर्स

विज्ञापन

‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन के साथ टॉलीवुड सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के होने से फिल्म को लेकर साउथ में भी जबरदस्त क्रेज है। यही कारण है कि मेकर्स दोनों तरफ के दर्शकों को लुभाना चाहते हैं। अब अगस्त में रिलीज होने वाली फिल्म के टीजर को लेकर मेकर्स प्लानिंग कर रहे हैं। मेकर्स जूनियर एनटीआर के फैंस को एक खास तोहफा देना चाहते हैं। इसलिए ‘वॉर 2’ के टीजर को जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। जूनियर एनटीआर का जन्मदिन 20 मई को होता है। ऐसे में उम्मीद है कि मेकर्स 20 मई को ‘वॉर 2’ का टीजर जारी कर सकते हैं।

14 अगस्त को रिलीज होनी है फिल्म
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को रिलीज होनी है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Diljit Dosanjh: किस वजह से दिलजीत दोसांझ ने छोड़ी ‘नो एंट्री 2’, अब बोनी कपूर ने बताई पूरी सच्चाई

फिर रॉ एजेंट कबीर की भूमिका में नजर आएंगे ऋतिक
‘वॉर 2’ ऋतिक रोशन की 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर’ का सीक्वल है। फिल्म में इस बार भी ऋतिक रॉ एजेंट मेजर कबीर धालीवाल की भूमिका में नजर आएंगे। ‘वॉर 2’ हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

यह खबर भी पढ़ें: Hari Hara Veera Mallu: 'हरि हर वीरा मल्लू' की पहली झलक आई सामने, पक्षी के साथ दिखे पवन कल्याण, फैंस का रिएक्शन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें