फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti: निक्की ने बांटी चिक्की, सुनीता आहूजा ने दिए गिफ्ट और पतंग उड़ाते दिखे शेखर सुमन; देखें वीडियो

Wed, 14 Jan 2026 01:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Makar Sankranti 2026: आज बुधवार 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में भी इस अवसर पर खूब रौनक है। सितारों ने अलग-अलग अंदाज में यह त्योहार सेलिब्रेट किया है।
विज्ञापन
सुनीता आहूजा-शेखर सुमन-निक्की तंबोली - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज देश में दान-पुण्य का त्योहार मकर संक्रांति मनाया जा रहा है। इस अवसर पर तिल, गुड़, मूंगफली, खिचड़ी आदि खाने और दान करने की परंपरा है। इसके अलावा देश के कुछ हिस्सों में पोंगल का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर फिल्म जगत में भी खुशियां देखी जा रही हैं। किसी ने गजक बांटकर खुशियां मनाईं तो कोई पतंगबाजी करता दिखा। 

विज्ञापन

गोविंदा की पत्नी ने बांटे गिफ्ट
मकर संक्रांति पर दान करने की परंपरा है। माना जाता है कि इससे पुण्य मिलता है। आज बुधवार को त्योहार पर एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने तोहफे वितरित किए। उन्होंने गरीबों के बीच जाकर गिफ्ट बांटे। सुनीता आहूजा का वीडियो वायरल हो रहा है।
 

निक्की तंबोली ने बांटीं चिक्की
मॉडल और अभिनेत्री निक्की तंबोली ने मकर संक्रांति पर लोगों के बीच जाकर तिल की चिक्की बांटी। उन्होंने पैपराजी को भी चिक्की खिलाई। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देती दिख रही हैं।


बचपन की यादों में खोए शेखर सुमन
अभिनेता शेखर सुमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे पतंग उड़ाने की तैयारी करते दिख रहे हैं। इस दौरान अभिनेता बचपन की यादों में खो गए। वीडियो में वे कहते दिख रहे हैं, 'मकर संक्रांति पर बचपन की सारी यादें, जब हम बिहार में पतंग उड़ाया करते थे।' वे इस दौरान पतंग उड़ाने की कुछ तरकीब बताते दिख रहे हैं।
 
विज्ञापन

सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के साथ शेयर किया वीडियो
अभिनेता सुनील शेट्टी ने मंकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं। एक्टर ने कैप्शन लिखा है, 'वक्त के साथ पतंग बदलती है, पर विरासत की डोर हर उड़ान को ताकत देती है। पतंग और डोर- अलग सही, पर हमेशा जुड़े हुए। मकर संक्रांति की शुभकामनाएं'। बता दें कि अहान जल्द ही फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें