मैथिली ने जनता को धन्यवाद दिया
बिहार चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मैथली ने अलीनगर की जनता और भारतीय जनता पार्टी को धन्यवाद दिया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है 'आज मैं आपके अपार प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के कारण आपकी प्रतिनिधि नहीं बल्कि बेटी बनकर खड़ी हूं। ये जीत सिर्फ मेरी नहीं है। ये जीत अलीनगर की है, अलीनगर के हर घर की है, हर उस हाथ की है जिसने मुझे अपना आशीर्वाद दिया।'
जीत के बाद मैथिली के करीबियों ने मनाया जश्न
जीत के बाद मैथिली ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैथिली अपनी मां और करीबियों के साथ हैं। उन्होंने फूलों की माला पहनी है। इस बीच उनकी मां के खुशी के आंसू निकल पड़ते हैं। मैथिली अपनी मां के आंसू पोंछती हैं और खुद भी भावुक हो जाती हैं। उनके करीबी मैथिली की जीत का जश्न मना रहे हैं। एक महिला मैथिली का हाथ पकड़ कर खुशी से उछलती है और जीत का जश्न मनाती है।
वीडियो पर यूजर्स ने किए कमेंट
मैथिली की पोस्ट को उनके फैंस लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स ने मैथिली को जीत की शुभकामनाएं दी हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'मैथिली ठाकुर बनीं भारत की सबसे कम उम्र की विधायक, अलीनगर बिहार से आपको जीतने पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'एमएलए मैडम।'