फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khesari Lal Yadav: बिहार चुनाव में हार के बाद खेसारी ने जोड़े हाथ, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Fri, 14 Nov 2025 06:52 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Election Result 2025: छपरा सीट से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ रहे भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव चुनाव हार गए हैं। अब एक्टर ने पोस्ट साझा कर एक खास नोट लिखा है। 
विज्ञापन
खेसारी लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग तय हो गए हैं, जिसमें एनडीए बंपर जीत हासिल करती दिख रही हैं। इस चुनाव में भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव भी आरजेडी की तरफ से छपरा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे थे। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने समर्थकों से खास बात कही है।

विज्ञापन


खेसारी लाल यादव ने कहा- क्या हार में क्या जीत में...'
अभिनेता खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की हाथ जोड़कर एक तस्वीर पोस्ट की है। इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा, 'क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, संघर्ष पथ पर जो मिला, ये भी सही वो भी सही। जनता मेरे लिए तब भी सर्वोपरि थी, आज भी है और हमेशा रहेगी। मुद्दा तब भी उठल बा, आगे भी उठी, जय बिहार।'

 
खेसारी लाल यादव की सीट का हाल
छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी और भोजपुरी स्टार शत्रुघन यादव उर्फ खेसारी लाल यादव जानकारी के अनुसार 28 में से 13 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद बीजेपी की छोटी कुमारी से 7,739 वोटों से पीछे चल रहे हैं। शुरुआती चरण में खेसारी को बढ़त मिलती दिखी थी, लेकिन वोटों की गिनती आगे बढ़ने के साथ ही बीजेपी उम्मीदवार ने मजबूत बढ़त बना ली।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025: खेसारी को मिली हार, जानें मैथिली-ज्योति सिंह और रितेश पांडे की सीटों का भी हाल

ये सितारे भी लड़ रहे थे चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में खेसारी लाल यादव के अलावा मैथिली ठाकुर, भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह और रितेश पांडे भी चुनावी मैदान में थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें