महुआ का पंकज त्रिपाठी पर क्रश है
इंडिया टुडे से बात करते हुए महुआ ने बॉलीवुड की अपनी पसंदीदा फिल्म के बारे में बात की। उन्होंने कहा 'मैंने मुन्ना भाई सीरीज देखी है। इसे मैं दोबारा देखना चाहूंगी। मैंने विक्की डोनर देखी है और ये फिल्म मुझे बहुत पसंद आई। मैं पंकज त्रिपाठी से प्यार करती हूं। मैंने मिर्जापुर सीरीज देखी है। मैंने उन्हें एक खत भी लिखा था, इसका उन्होंने कभी जवाब नहीं दिया, लेकिन हां मैंने उन्हें एक खत लिखा था। वह मेरे क्रश हैं। मेरे ख्याल से वह सबसे कूल अभिनेता हैं। मुझे उनकी नकारात्मक भूमिकाएं भी अच्छी लगती हैं। मुझे वह मिर्जापुर में पसंद आए और गैंग्स ऑफ वासेपुर में भी।'
यह खबर भी पढ़ें: Sholay: 'शोले' के 50 साल पूरे होने पर हेमा मालिनी ने जताई खुशी, पार्लियामेंट में कही खास बात
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा
- फोटो : ANI