‘बिग बॉस 13’ की प्रतियोगी माहिरा शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह उनके फेवरेट क्रिकेटर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अब इस वीडियो पर नेटिजन्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
फेवरेट क्रिकेटर का नाम पूछे जाने पर माहिरा ने क्या कहा?
वायरल वीडियो में अभिनेत्री पैपराजी के लिए पोज करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान पैप्स ने उनसे पूछा, "कौन सा क्रिकेटर आपका फेवरेट है?" पैपराजी के इस सवाल पर अभिनेत्री ने कहा- “कोई नहीं” इसके बाद में पैपराजी ने सिराज सिराज चिल्लाना शुरू कर दिया और वह बिना कोई प्रतिक्रिया दिए अंदर चली गईं।
यह खबर भी पढ़ें:
Bhagyashree: भाग्यश्री ने नारियल के छिलकों से बने 15 फीट के शिवलिंग के किए दर्शन, साझा किया वीडियो
नेटिजन्स ने दिया रिएक्शन
इस वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कहा, “शरमा के देख रही है ताकि शक हो और फेम मिले।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “शरमा गई सिराज का नाम सुनकर।” एक और ने लिखा, “…प्यारी समझ गई।” इसी तरह नेटिजन्स ने ढेर सारे कमेंट किया।
यह खबर भी पढ़ें:
Shah Rukh Khan: क्या प्रोफेशनल किलर बनेंगे किंग खान? महेश मांजरेकर की स्क्रिप्ट तैयार, बस SRK की हां का इंतजार
दोनों के डेटिंग की उड़ी थी अफवाह
कुछ दिनों पहले ‘बिग बॉस 13’ की प्रतियोगी माहिरा शर्मा और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज की डेटिंग की अफवाह उड़ी थी। इस पर ना ही अभिनेत्री और ना ही क्रिकेटर ने कोई प्रतिक्रिया दी। हालांकि, माहिरा की मां ने टाइम्स नाउ से बातचीत में कहा था, "आप क्या कह रहे हैं? लोग कुछ भी कहते हैं। अब जब मेरी बेटी एक सेलिब्रिटी है, तो लोग उसका नाम किसी से भी जोड़ देंगे, तो क्या हमें उन पर विश्वास करना चाहिए?" और उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह से झूठा बताया था।