फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: सेल्फ प्रमोशन के मामले में राहुल भट्ट ने की कार्तिक की तारीफ, बोले- 'बाप का बाप है, दादाजी है'

Wed, 23 Apr 2025 12:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahul Bhatt-Kartik Aaryan: अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'चंदू चैंपियन' में अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से दर्शकों को चौंका दिया। इस फिल्म के दौरान उन्हें महेश भट्ट के बेटे और फिटनेस ट्रेनर राहुल भट्ट ने ट्रेनिंग दी थी। 
विज्ञापन
राहुल भट्ट-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट अभिनेता होने के साथ-साथ फिटनेस ट्रेनर भी हैं। उन्होंने कई फिल्मी सितारों को ट्रेनिंग दी है। 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक आर्यन ने अपने गजब के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से सबको चौंका दिया। कार्तिक को भी राहुल ने ही ट्रेनिंग दी थी। हाल ही में राहुल भट्ट ने कार्तिक के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म 'चंदू चैंपियन' - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
दो साल से ज्यादा समय तक दी ट्रेनिंग
राहुल भट्ट ने हाल ही में स्वीकार किया कि उनकी और कार्तिक की शुरूआत अच्छी नहीं रही। राहुल भट्ट ने कार्तिक को 'चंदू चैंपियन' में उनके किरदार के लिए दो साल से अधिक वक्त तक प्रशिक्षित किया। राहुल ने कार्तिक को लेकर कहा, 'उनके पास स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का कोई आधार नहीं था। उन्हें बॉक्सिंग भी करनी थी, जो एक स्किल है। उन्हें तैराकी भी करनी थी। इसलिए यह एक कठिन काम था, जिसे उन्होंने किया। 

फिल्म 'चंदू चैंपियन' - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
शुरुआत में कार्तिक के साथ हुई मुश्किल
राहुल भट्ट ने आगे कहा, 'कार्तिक एथलीट नहीं हैं। वह टाइगर श्रॉफ या उन लोगों में से नहीं हैं। लेकिन उन्होंने इसे कर दिखाया'। राहुल भट्ट ने हिंदी रश के साथ एक बातचीत के दौरान यह कहा। राहुल ने आगे कहा, 'शुरुआत में उन्हें मुझ पर थोड़ा शक था। मैं उनके साथ ठीक से नहीं घुल-मिल पाया, जैसे आमिर खान के साथ अच्छा तालमेल रहा। आपको इस बिजनेस में आगे बढ़ना होता है। आपको अपने कोच के सामने समर्पण करना होता है। यह सहजता होनी चाहिए'। 

फिल्म चंदू चैंपियन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
'सेल्फ प्रमोशन में कार्तिक पीआर का बाप है'
राहुल ने खुलासा किया कि शुरुआत में कार्तिक आर्यन को उनके ऊपर यकीन करने में दिक्कत रही हो, लेकिन वे पूरी तरह से प्रोफेशनल बने रहे। राहुल ने कार्तिक को लेकर कहा, 'वह बहुत सम्मानजनक, समय के पाबंद और पूरी तरह से प्रोफेशनल थे। मैंने उनसे बहुत सी चीजें सीखी हैं, जैसे सेल्फ प्रमोशन। बाप का बाप है, दादाजी है, ये सब चीजें हैं। लेकिन मैं वह नहीं कर सकता, जो वह कर सकते हैं। केवल वह ही ऐसा कर सकते हैं'। 

यह खबर भी पढ़ें:
Kalki 2 Release: कब रिलीज होगा 'कल्कि 2898 एडी' का सीक्वल? नाग अश्विन ने मजेदार अंदाज में दिया जवाब
विज्ञापन

चंदू चैंपियन रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर खान को भी दे चुके हैं ट्रेनिंग
राहुल भट्ट ने कहा, 'आज के समय में फिल्म स्टार बनने के लिए यही सब कुछ चाहिए। अगर यही सब चाहिए तो मैं कुछ भी बनने के लायक नहीं हूं। मैं केवल पहलवान बनने के लायक हूं'। राहुल, महेश भट्ट और उनकी पहली पत्नी किरण भट्ट के बेटे हैं। वे पूजा भट्ट के भाई हैं। महेश भट्ट की दूसरी शादी सोनी राजदान से हुई, जिनके साथ उनकी दो बेटियां- आलिया और शाहीन हैं। राहुल भट्ट सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 4' में भी हिस्सा ले चुके हैं। बता दें कि राहुल फिल्म 'दंगल' के दौरान आमिर खान को भी ट्रेनिंग दे चुके हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सहमे लोग, इन फिल्मों में भी दिखा आतंकवाद का भयावह मंजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें