रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, राहा कपूर
- फोटो : एक्स @@Varun_RK88
राहा के बाद आलिया में आया बदलाव
एक पिता के तौर पर महेश भट्ट ने बताया कि बेटी राहा को जन्म देने के बाद आलिया काफी बदल गई है। 2022 में राहा के जन्म के बाद आलिया एक बड़े परिवर्तन से गुजरी हैं। मुझे उनमें एक नई गहराई दिखाई देती है। बेटी जब मां बनने वाली है, तो वह उसमें एक अलग तरह की परिपक्वता देख सकते हैं।
‘अल्फा’ में नजर आएंगी आलिया
वर्कफ्रंट की बात करें आलिया भट्ट जल्द ही यशराज की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को इसी साल रिलीज होना है। इसके अलावा आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर भी चर्चाओं में हैं। इसमें उनके साथ विक्की कौशल और पति रणबीर कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।