भगवान श्रीराम पर बन रही एनिमेटेड फिल्म ‘महायोद्धा राम’ का निर्माताओं ने एलान कर दिया है। साथ ही घोषणा की गई है कि कुणाल कपूर और मौनी रॉय इसमें अपनी आवाज देंगे। इतना ही नहीं मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी है।
मौनी रॉय-कुणाल कपूर से लेकर गुलशन ग्रोवर देंगे अपनी आवाज
मेकर्स ने आज गुरुवार के दिन एनिमेटेड फिल्म 'महायोद्धा राम' का एलान किया है। इस फिल्म में कई दिग्गज एक्टर्स अपनी आवाज देंगे। फिल्म में श्रीराम की आवाज कुणाल कपूर बनेंगे, तो जिमी शेरगिल भगवान लक्ष्मण की आवाज देंगे। इसके अलावा माता सीता की आवाज मौनी रॉय बनेंगी और लंकाधिपति रावण की दमदार आवाज को गुलशन ग्रोवर देंगे। ये कलाकार अपनी वॉइस से दर्शकों को मोहित कर सकते हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
यह फिल्म इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगी, जब भगवान श्रीराम के रंग में पूरा देश रंगा होता है। 'महायोद्धा राम' फिल्म 17 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। साथ ही आपको बताते चलें कि ये फिल्म 3 डी वर्जन में दर्शकों को देखने को मिलेगी, जो शानदार अनुभव प्रदान करने का वादा करता है। इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से है।
यह खबर भी पढ़ें:
OG: ‘ओजी’ को लेकर क्रेजी हुए फैंस, स्क्रीनिंग के दौरान लहराई तलवार; डीजे को इस वजह से उठा ले गई पुलिस
फिल्म के बारे में
'महायोद्धा राम' फिल्म का निर्देशन रायजादा रोहित जयसिंह वैद द्वारा किया गया है। इसके अलावा फिल्म को अभिमन्यु सिंह और रुपाली सिंह द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। वहीं फिल्म का संगीत आदेश श्रीवास्तव और सौविक चक्रवर्ती द्वारा तैयार किया गया है। इसके अलावा इसे जावेद अख्तर द्वारा लिखा गया है। साथ ही आपको बताते चलें कि फिल्म को सिनेपॉलिस पिक्चर्स द्वारा समर्थन प्राप्त है।