फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahavatar Narsimha: ‘महावतार नरसिम्हा' ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड, 100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ती फिल्म

Sun, 03 Aug 2025 09:15 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दस दिन पहले सिनेमाघरों में माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा' रिलीज हुई। एनिमेटेड फिल्म होने के बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन किया है। साथ ही एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 

विज्ञापन
फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान विष्णु के चौथे अवतार नृसिंह या नरसिंह की कहानी को फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ में दिखाया गया है। अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु अवतार लेते हैं, इसी लीला को फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल का कलेक्शन अब तक कर लिया है। साथ ही दो दिन में अपना बजट यह वसूल कर चुकी थी। इसके अलावा एक खास लिस्ट में इस फिल्म का नाम शामिल हुआ है। 

विज्ञापन


टाॅप रेंटिंग वाली फिल्म बनीं  ‘महावतार नरसिम्हा’ 
25 जुलाई को रिलीज हुई ‘महावतार नरसिम्हा’ आईएमडीबी (IMDb) पर भारत की सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली फिल्म बन चुकी है। इसे 9.6 की रेटिंग मिली है। इस लिस्ट में विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' को 8.7, 'गोलमाल' को 8.5, 'नायकन' को 8.6, 'अनबे शिवम' को 8.6, '3 इडियट्स' को 8.4 और 'अपुर संसार' को 8.4 रेटिंग मिली थी। 

ये खबर भी पढ़ें: Kingdom-Mahavatar Narsimha Collection: ‘किंगडम’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ के बीच टक्कर, शुक्रवार को हुई इतनी कमाई 

100 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार फिल्म 
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ का कुल बजट 4 करोड़ रुपये ही बताया जा रहा है। इस फिल्म ने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे दिन 4.6 करोड़ रुपये कमा लिए थे। ऐसे में दूसरे दिन ही इस फिल्म ने अपना बजट वसूल कर लिया था। आज 10वें दिन इस फिल्म ने 20 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। कुल कलेक्शन भी फिल्म  ‘महावतार नरसिम्हा’ को 87.93 करोड़ रुपये हो चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें