फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: 'कुली' की स्टारकास्ट को आमिर ने दिखा दी अपनी फिल्म, यूजर्स ने पूछा- 'रजनीकांत कहां हैं?'

Sun, 03 Aug 2025 07:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Coolie Trailer: रजनीकांत की फिल्म 'कुली' के ट्रेलर लॉन्च के बाद आमिर खान ने कुली के कलाकारों को अपनी फिल्म दिखाई है।
विज्ञापन
कुली - फोटो : इंस्टाग्राम @aamirkhanproductions
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'कुली' को लेकर चर्चा में हैं। वह फिल्म में एक खास भूमिका में नजर आएंगे। वह हाल ही में चेन्नई में फिल्म के ऑडियो लॉन्च में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद, आमिर ने अपनी वैनिटी वैन में 'कुली' के कलाकारों और क्रू के लिए अपनी नवीनतम फिल्म 'सितारे जमीन पर' की स्क्रीनिंग का आयोजन किया।
विज्ञापन

'कुली' के कलाकारों ने देखी 'सितारे जमीन पर'
रविवार को आमिर खान प्रोडक्शंस ने 'सितारे जमीन पर' की स्क्रीनिंग की कुछ तस्वीरें साझा कीं। इसमें आमिर खान, नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्यराज, सौबिन शाहिर, निर्देशक लोकेश कनगराज, संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सन पिक्चर्स के मालिक कलानिधि मारन सहित कुली के कलाकारों के साथ फिल्म देखते हुए दिखाई दिए। पोस्ट पर कमेंट करके लोगों ने पूछा है कि रजनीकांत कहां हैं?
 

ओटीटी पर रिलीज नहीं हुई आमिर की फिल्म
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पूरा ग्रुप यूट्यूब पर फिल्म देखते हुए मुस्कुराता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरी तस्वीर में आमिर उत्साह से टीम को एक सीन समझा रहे हैं। कैप्शन में लिखा है 'आप लोगों से फिल्म देखने के लिए कहते हैं और आपकी टीम फिल्म देखने के लिए आ जाती है।' आमिर की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ओटीटी पर रिलीज नहीं हुई है। यह फिल्म अब यूट्यूब पर उपलब्ध है।

यह खबर भी पढ़ें: Coolie Trailer Views: रजनीकांत की ‘कुली’ का ट्रेलर टॉप 10 में नहीं बना पाया जगह, 24 घंटे में मिले इतने व्यूज

कुली - फोटो : इंस्टाग्राम @aamirkhanproductions
आमिर को रजनीकांत ने गले लगाया
आमिर खान, कुली के ऑडियो लॉन्च पर फिल्म के अपने किरदार दहा की तरह ही कपड़े पहने हुए पहुंचे। उन्हें देख कर दर्शक काफी उत्साहित थे। जैसे ही वे अपने खास अंदाज में कार्यक्रम स्थल पर पहुचे, उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस कार्यक्रम का एक दिल को छू लेने वाला पल वह था जब आमिर रजनीकांत के पैर छूने के लिए झुके, लेकिन सुपरस्टार ने उन्हें रोककर गले लगा लिया।
विज्ञापन

फिल्म 'कुली' के बारे में
लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित और सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित, कुली एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर है। इसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्यराज, सौबिन शाहिर और उपेंद्र भी हैं। कलाकारों में रचिता राम, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, कन्ना रवि, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट भी शामिल हैं। आमिर खान इस फिल्म में एक विशेष भूमिका में हैं। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें