प्रणीत, हिमांशु और डॉ. सेजल पवार को जारी हुआ समन
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो से ही एक अन्य वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें डॉ. सेजल पवार नाम की एक महिला भी आपत्तिजनक बात कही थी। सेजल पर मेडिकल एजुकेशन में उपयोग किए जाने वाले शवों और मृत व्यक्तियों के संबंध में कथित रूप से अशोभनीय और अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप है। इस बात को सार्वजनिक शालीनता के विरुद्ध बताया गया है।
यही कारण है कि महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगड़ा और डॉ. सेजल पवार को पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।