उत्तराखंड में हैं इमरान हाशमी
उत्तराखंड में इमरान के फैंस से मिलने के वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्टर किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए वहां हैं। हालांकि, प्रोजेक्ट और टीम के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
इमरान के पास कितनी फिल्में हैं?
इमरान हाशमी के पास अभी दो फिल्में हैं। एक 'आवारापन 2' और दूसरी 'G2' (तेलुगु फिल्म)। कुछ दिन पहले 'आवारापन 2' के मेकर्स ने घोषणा की थी कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। ऐसे में फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि इमरान हाशमी उत्तराखंड में फिल्म 'G2' की शूटिंग कर रहे हैं।