फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Singh: सिंगर हनी सिंह कान्सर्ट को लेकर मुंबई साइबर सेल ने दिखाई सख्ती, भेजा कारण बताओ नोटिस

Sat, 22 Feb 2025 09:38 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Honey Singh: गायक हनी सिंह के होने वाले कॉन्सर्ट से पहले बिना नाम टिकट बेचने को लेकर मुंबई साइबर ने सख्ती दिखाई है। साथ ही टिकट एजेंसी को कारण बताओ नोटिस भी भेजा है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- @yoyohoneysingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराष्ट्र में रैपर हनी सिंह के आयोजन को लेकर मुंबई साइबर सेल ने टिकट एजेंसी को कारण बताओ नोटिस भेजा है। इसमें कॉन्सर्ट के लिए बिना नाम लिखे टिकट बेचने का आरोप है। 

विज्ञापन


साइबर सेल ने क्यों दिखाई सख्ती?
टिकट की कालाबाजारी को लेकर मुंबई साइबर सेल ने टिकट एंजेसियों को आगाह किया था। हाल ही में गायक हनी सिंह के आगामी कान्सर्ट को लेकर जौमैटे टिकटिंग प्लेटफॉर्म ने फिर से बिना नाम लिखे टिकट बेचे, जिस कारण मुंबई साइबर सेल के प्रमुख यशस्वी जायसवाल ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा और उसका जवाब मांगा है।

यह खबर भी पढ़ें: Pritam: संगीतकार प्रीतम का ऑफिस बॉय गिरफ्तार, चोरी की 95 फीसदी रकम बरामद; जानिए पूरा मामला
विज्ञापन


इससे पहले भी हो चुका है ऐसा मामला
'कोल्डप्ले बैंड' के भारत दौरे के दौरान कॉन्सर्ट के लिए टिकटों की कालाबाजारी होने की घटना सामने आई थी। बिना नाम लिखे टिकट बेचने के कारण लोगों ने थोक में टिकटों को खरीदकर उसे दोबारा ज्यादा पैसों में बेचा था। इस विवाद को लेकर मुंबई साइबर सेल ने सख्ती दिखाई थी। साथ ही टिकटिंग प्लेटफॉर्म बुक माइशो और जौमैटो को बड़े इवेंट्स में टिकट पर खरीददार का नाम प्रिंट करके बेचने की हिदायत दी थी।

यह खबर भी पढ़ें: Anubhav Sinha Interview: “खुशनसीब हूं कि पिता और बेटे के साथ रहता हूं!” सुनिए अनुभव सिन्हा का ‘शुक्ल पक्ष’

साइबर सेल जारी करेगी श्वेत पत्र
टिकट मामले पर महाराष्ट्र साइबर सेल जल्द ही एक श्वेत पत्र जारी करने वाली है, जिसे सभी टिकटिंग प्लेटफॉर्म के ऑपरेटर्स से इनपुट लेकर तैयार किया गया है। यह श्वेत पत्र लीगल फॉर्म में होगा, जिसमें टिकटिंग सिस्टम के बदलावों को लिखा जाएगा।

हनी सिंह का महाराष्ट्र टूर
गायक हनी सिंह 'मिलिनेयर इंडिया टूर' आयोजित कर रहे हैं। जिसके दो कॉन्सर्ट महाराष्ट्र राज्य में आयोजित होने वाले हैं। एक कॉन्सर्ट 22 फरवरी को मुंबई में वहीं दूसरा कान्सर्ट पुणे में 14 मार्च को आयोजित होने वाला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें