फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pritam: संगीतकार प्रीतम का ऑफिस बॉय गिरफ्तार, चोरी की 95 फीसदी रकम बरामद; जानिए पूरा मामला

Sat, 22 Feb 2025 09:08 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pritam: मलाड पुलिस ने संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती के स्टूडियो से पैसे चुराने के आरोप में उनके ऑफिस बॉय आशीष सयाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी की 95 फीसदी रकम बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
संगीकार प्रीतम - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलाड पुलिस ने संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती के स्टूडियो से पैसे चुराने के आरोप में उनके ऑफिस बॉय आशीष सयाल को गिरफ्तार कर लिया है। स्टूडियो में काम करने वाले सयाल ने कथित तौर पर 4 फरवरी को 40 लाख रुपये से भरा बैग चुराया और भाग गया था। 

विज्ञापन

चोरी का 95 फीसदी रकम हुई बरामद
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने संगीतकार के स्टूडियो से चोरी हुई रकम की 95 फीसदी रकम बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के पास से 36.91 लाख रुपये, एक लैपटॉप और आईफोन बरामद किया है और उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया है।

 
यह खबर भी पढ़ें: Box Office Report: ‘छावा’ के आगे पहले दिन ही धराशाई हुई अर्जुन कपूर की फिल्म, जानिए सभी फिल्मों का कलेक्शन

विज्ञापन


पुलिस को गुमराह करने के लिए 10 घंटे चला पैदल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चोरी करने के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कई बार ऑटो बदला और लगभग 10 घंटे पैदल चला। पुलिस ने आठ दिन और रात में करीब 200 सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आखिरकार उसे ढूढ़ निकाला। पुलिस को पता चला कि वह जम्मू कश्मीर भाग गया है। होटल और सड़क किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करके उन्होंने उसे जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के सांबा रेलवे स्टेशन इलाके में ट्रेस किया। पुलिस ने स्थानीय निवासियों को इकट्ठा किया, उन्हें अपराध के बारे में बताया और स्थानीय पुलिस की मदद से मनोहर गोपाला गांव में सयाल को ट्रैक किया, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सके घर पर छापेमारी में पता चला कि उसने चोरी के पैसों से एक आईफोन खरीदा था।


यह खबर भी पढ़ें: Saba Azad: सोशल मीडिया फॉलोइंग देख लोगों को फिल्मों में कास्ट किया जाता है, सबा ने गिनाए फायदे-नुकसान

क्या है पूरी घटना?
यह घटना 4 फरवरी को दोपहर लगभग 2 बजे घटी थी। उस समय एक प्रोडक्शन हाउस का कर्मचारी प्रीतम चक्रवर्ती के संगीत स्टूडियो, यूनिमस रिकॉर्ड प्राइवेट लिमिटेड, गोरेगांव पहुंचा। उसने प्रीतम के मैनेजर को एक बैग में 40 लाख रुपये नकद दिए। उस समय वहां आशीष सयाल, अहमद खान और कमल दिशा भी मौजूद थे। मैनेजर ने पैसों को एक ट्रॉली बैग में रखा और फिर कुछ दस्तावेजों पर प्रीतम से साइन कराने के लिए उनके घर गए, जो उसी इमारत में स्थित है। जब प्रीतम के मैनेजर वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि बैग गायब था। जब उन्होंने आशीष  से संपर्क किया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। बाद में उसका फोन बंद हो गया। शक होने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें