फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit: दुबली होने की वजह से गायक ने किया था रिजेक्ट, रजा मुराद ने सुनाई माधुरी की संघर्ष की कहानी

Sat, 05 Jul 2025 06:27 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raza Murad On Madhuri Dixit Career: हाल ही में अभिनेता रजा मुराद ने बताया है कि माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में कितना संघर्ष किया और वह किस तरह कामयाब हुई हैं।
विज्ञापन
रजा मुराद, माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देव आनंद से लेकर अमिताभ बच्चन तक कई ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने फ्लॉप फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में वह सुपरस्टार बन गए। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने करियर में पहले आठ फ्लॉप फिल्में दीं, इसके बाद उन्हें कामयबी मिली। फिल्मी चर्चा के साथ बातचीत में अभिनेता रजा मुराद ने माधुरी दीक्षित के शुरुआती संघर्ष के बारे में बताया है। उन्होंने खुलासा किया है कि वह बहुत दुबली थीं इसलिए उनसे एक गायक ने शादी करने से मन कर दिया था।

विज्ञापन

गायक ने माधुरी को किया था रिजेक्ट
रजा मुराद ने माधुरी दीक्षित के सफर के बारे में कहा 'उन्होंने कई छोटी फिल्में कीं जैसे 'अबोध' और 'आवारा बाप'। किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया था। ऐसे में उनके माता-पिता ने उनकी शादी करने का फैसला किया। उन्होंने उनकी शादी एक गायक के साथ लगाई। गायक ने उन्हें देखा और कहा 'वह बहुत पतली हैं।''

यह खबर भी पढ़ें: Prabhas: क्या अनुष्का शेट्टी को डेट कर रहे थे प्रभास? बाहुबली एक्टर ने कहा था- 'यह स्वाभाविक है, लेकिन...'

माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम-@madhuridixitnene
माधुरी के वापस जाने का वक्त आ गया था
रजा मुराद ने आगे कहा, 'कुछ समय बाद, वह राजेश खन्ना के साथ कश्मीर में फिल्म कर रही थीं। पास में ही, सुभाष घई भी काम पर थे। उनका हेयरड्रेसर उनसे मिलने गया और उसने पूछा कि वह किस फिल्म पर काम कर रही हैं। उसने उन्हें माधुरी से मिलवाया। सुभाष माधुरी की शक्ल देखकर प्रभावित हो गए। उन्होंने उनसे मुंबई में मिलने के लिए कहा और उन्हें फिर से लॉन्च किया।' मुराद ने बताया कि अगर सुभाष उन्हें नहीं मिलते तो माधुरी के वापस जाने का वक्त आ गया था।
विज्ञापन

इस तरह कामयाब हुईं माधुरी
आपको बता दें माधुरी का सुपरस्टार बनने का सफर एकदम से नहीं हुआ। उन्होंने 1984 में 'अबोध' से अपने करियर की शुरुआत की। यह फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद उन्होंने आवारा बाप, स्वाति, मानव हत्या, हिफाजत, उत्तर दक्षिण, मोहरे और खतरों के खिलाड़ी जैसी फिल्मों में काम किया। ये फिल्में कुछ कमाल नहीं कर सकीं। उनकी फिल्म 'दयावान' कामयाब रही। हालांकि उन्हें तेजाब और राम लखन से शोहरत मिली। इसके बाद वह सुपरस्टार बन गईं। माधुरी को हाल ही में भूल भुलैया 3 में देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें