फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित के टोरंटो शो पर विवाद बढ़ता देख आयोजकों ने दी सफाई, कहा- टीम की गलती से हुई देरी

Wed, 05 Nov 2025 08:30 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Madhuri Dixit Toronto Show Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के टोरंटो शो पर हुए विवाद के बीच इवेंट के आयोजकों की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं। 
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने टोरंटो शो को लेकर चर्चा में हैं। ‘दिल से... माधुरी’ नाम के इस लाइव इवेंट को लेकर फैंस में नाराजगी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शिकायत की कि शो में न तो समय पर शुरुआत हुई और न ही यह वैसा था जैसा प्रचारित किया गया था। कुछ लोगों ने इसे ‘कंसर्ट’ के बजाय ‘टॉक शो’ जैसा बताया, तो वहीं कई ने यह आरोप लगाया कि माधुरी काफी देर से पहुंचीं। इस बढ़ते विवाद के बाद अब शो के आयोजकों ने बयान जारी कर अपनी तरफ से सफाई दी है।

विज्ञापन


आयोजकों का दावा- शो समय पर शुरू हुआ था
आयोजक कंपनी 'ट्रू साउंड लाइव लिमिटिड' ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि सोशल मीडिया पर जो गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह भ्रामक हैं। कंपनी ने दावा किया कि इवेंट तय समय पर ही शुरू हुआ था और शुरुआती परफॉर्मेंस में इंडियन आइडल के गायकों ने स्टेज पर शानदार प्रस्तुति दी थी। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि पूरा कार्यक्रम पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चला, लेकिन माधुरी दीक्षित की देरी उनकी टीम की ओर से गलत सूचना देने के कारण हुई।




'माधुरी की टीम ने गलत टाइम बताया'
कंपनी के अनुसार, शो का प्रारूप पहले से तय था- रात 8:30 बजे प्रश्नोत्तर सेशन और उसके बाद माधुरी दीक्षित का 60 मिनट का लाइव परफॉर्मेंस सेगमेंट होना था। आयोजकों का कहना है कि उनकी प्रोडक्शन टीम पूरे समय तैयार थी, लेकिन माधुरी की मैनेजमेंट टीम ने उन्हें कॉल टाइम को लेकर गलत जानकारी दी। इसी वजह से वह करीब रात 10 बजे पहुंचीं, जिससे शो के क्रम में देरी हो गई। आयोजकों ने यह भी कहा कि यह देरी उनके नियंत्रण से पूरी तरह बाहर थी।
विज्ञापन





‘हमने अपना हर वादा निभाया’
'ट्रू साउंड लाइव लिमिटिड' ने यह भी जोड़ा कि उन्होंने मंच, लाइटिंग, साउंड, दर्शक प्रबंधन और समय-सारिणी जैसी सभी व्यवस्थाएं अनुबंध के अनुसार पूरी की थीं। कंपनी ने फैंस से अपील की है कि वो उपलब्ध वीडियो देखें, जिनमें माधुरी दीक्षित की स्टेज उपस्थिति और उनके प्रदर्शन को साफ देखा जा सकता है। आयोजकों के मुताबिक, उनके पास ऐसे कई सबूत हैं जो यह साबित करते हैं कि शो पूरी तरह पेशेवर तरीके से आयोजित किया गया था।

यह खबर भी पढ़ें: एपिक के बाद अब एनिमेटेड वर्जन में आगे बढ़ेगी ‘बाहुबली’ की कहानी, रिलीज हुआ 'बाहुबली द इटरनल वॉर' का टीजर

आयोजकों ने इवेंट पर किया खुलासा
बयान में यह भी कहा गया कि बैकस्टेज मौजूद कुछ लोग, जिनमें एक नाम श्रेया गुप्ता भी शामिल हैं, अपने निजी वीडियो रिकॉर्डिंग में व्यस्त थे और उन्होंने समय पर समन्वय में सहयोग नहीं किया। इससे भी शो के संचालन में भ्रम की स्थिति बनी। आयोजकों ने बताया कि अगर उस वक्त सबका तालमेल बना रहता तो यह देरी शायद टाली जा सकती थी।

इवेंट पर निकला फैंस का गुस्सा 
2 नवंबर को टोरंटो के ग्रेट कैनेडियन कसीनो रिजॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय दर्शक पहुंचे थे। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने लिखा कि यह कार्यक्रम उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। किसी ने इसे ‘समय और पैसे की बर्बादी’ बताया, तो किसी ने कहा कि ‘यह कंसर्ट नहीं बल्कि एक चैट शो’ जैसा लगा। इन प्रतिक्रियाओं के बीच आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार जताते हुए कहा कि वो दर्शकों की भावनाओं को समझते हैं और भविष्य में ऐसी किसी भी गलतफहमी से बचने की पूरी कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें