फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकडेज में भी 'बाहुबली द एपिक' की मजबूत पकड़ बरकरार, पांचवें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

Tue, 04 Nov 2025 10:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Baahubali The Epic Collection: फिल्म 'बाहुबली द एपिक' सिनेमाघरों में लगी है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शुरुआती चार दिन अच्छा कलेक्शन जुटाने के बाद जानिए आज पांचवें दिन इसने कितनी कमाई की है?
विज्ञापन
बाहुबली द एपिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनीं ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ को मिलाकर फिल्म 'बाहुबली द एपिक' रिलीज की गई है। दोनों फिल्मों का यह एडिटिड वर्जन है, जिसमें कुछ नए सीन जोड़े गए हैं। इस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों की रिलीज के वर्षों बाद 'बाहुबली द एपिक' के रूप में इनका जादू चल पड़ा है।

विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म 'बाहुबली द एपिक' - फोटो : x
वीकएंड पर किया शानदार प्रदर्शन
फिल्म 'बाहुबली द एपिक' 31 अक्तूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई। इस फिल्म ने रिलीज से एक दिन पहले गुरुवार को स्क्रीनिंग से 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। शुक्रवार को कलेक्शन 9.65 करोड़ रुपये रहा। वीकएंड पर भी कमाई अच्छी रही। शनिवार को  7.25 करोड़ और रविवार को 6.3 करोड़ रुपये कमाए थे।

बाहुबली द एपिक - फोटो : एक्स
पांचवें दिन की कमाई रही इतनी
कल चौथे दिन पहले सोमवार को भी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा। हालांकि, रविवार के मुकाबले अच्छी खासी गिरावट दर्ज हुई, मगर वीकडेज को देखते हुए यह संतोषजनक माना जा सकता है। चौथे दिन का कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये रहा। आज मंगलवार को फिल्म का कारोबार 1.12 करोड़ रुपये रहा है। टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 27.22 करोड़ रुपये हो चुका है।

पांच दिनों में 10 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई 'द ताज स्टोरी', जानें परेश रावल की फिल्म का मंगलवार का कलेक्शन
विज्ञापन

'बाहुबली द एपिक' - फोटो : इंस्टाग्राम@ranadaggubati
दर्शकों की पुरानी यादें हुईं ताजा
'बाहुबली द एपिक' के साथ 31 अक्तूबर को परेश रावल की 'द ताज स्टोरी' भी रिलीज हुई थी। मगर, कमाई के मामले में यह नई फिल्म 'बाहुबली द एपिक' से पीछे है। एसएस राजामौली का निर्देशन और प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दुग्गुबाती जैसे सितारों का अभिनय एक बार फिर दर्शकों को पुरानी यादें ताजा करने का अवसर दे रहा है, लिहाजा इस फिल्म को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। 

दोनों फिल्में रहीं ब्लॉकबस्टर
फिल्म 'बाहुबली द बिगिनिंग' साल 2015 में रिलीज हुई थी। वहीं 'बाहुबली द कन्क्लूजन' साल 2017 में रिलीज हुई। दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें