फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरिन नेने: क्या माधुरी दीक्षित को मिली बहू? मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बेटे संग दिखी मिस्ट्री गर्ल

Fri, 06 Nov 2026 02:15 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • माधुरी दीक्षित हाल ही में अपने पूरे परिवार के साथ मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंची।
  • यहां उनके परिवार के साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी मौजूद रहीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 
  • इस खबर में जानिए माधुरी और डॉ. श्रीराम नेने के बेटे अरिन के साथ नजर आईं यह मिस्ट्री गर्ल कौन है।
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने, अरिन नेने, खुशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने गुरुवार को दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। इस खास मौके पर फिल्मी दुनिया की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। इसी बीच माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन नेने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पार्टी में अरिन अपनी कथित गर्लफ्रेंड खुशी के साथ पोज देते दिखाई देते नजर आए।

वीडियो में क्या है खास ?

विज्ञापन

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ज्यादातर खास मौकों पर अपने परिवार के साथ शिरकत करती हैं। मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में भी वह पति श्री राम नेने और अपने बेटे अरिन के साथ पहुंचीं। मगर इस बार उनके साथ बेटे अरिन की कथित गर्लफ्रेंड खुशी भी मौजूद थीं।
उनका यह वीडियो फैंस के बीच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार माधुरी की खूबसूरती से ज्यादा उनके बेटे और इस मिस्ट्री गर्ल की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने, अरिन नेने, खुशी - फोटो : सोशल मीडिया

कैसा था माधुरी का लुक? 
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में माधुरी गुलाबी रंग की साटन फिनिश वाली साड़ी पहनी। इस साड़ी का चमकदार फैब्रिक उनके लुक को खास बना रहा था। इसके बॉर्डर पर सिल्वर और सफेद धागों से बारीक कढ़ाई का काम था। दूसरी तरफ माधुरी के बेटे और उनकी कथित गर्लफ्रेंड मॉर्डन एथनिक लुक में नजर आए।

विज्ञापन

काजोल, करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

दिवाली पार्टी में रहा सेलेब्स का जलवा 
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में माधुरी दीक्षित के अलावा कई बड़े सितारे मेहमान बन कर पहुंचे। इनमें अक्षय कुमार, करीना कपूर, सैफ अली खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, शोभिता धुलिपाला, काजोल शामिल थीं। सेलेब्स और उनके आउटफिट्स ने इस हाई प्रोफाइल दिवाली पार्टी में चार चांद लगा दिए।

यह खबर भी पढ़ें: वायरल वीडियो: दिवाली पार्टी में एक-साथ पहुंचे ऐश्वर्या-अभिषेक, रोमांटिक अंदाज से लूटी महफिल; क्या बोले यूजर्स?
 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें