अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ श्रीराम नेने आज अपनी शादी की 27वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर नेने ने एक्ट्रेस के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट की। जानेंं क्या लिखा…
माधुरी के लिए क्या किया पोस्ट?
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के लिए डॉ नेने ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट साझा किया। कपल की पुरानी तस्वीरों से साथ उन्होंने एक्ट्रेस के लिए एक भावुक कैप्शन में लिखा, ‘आज से 27 साल पहले, बेवर्ली हिल्स कोर्टहाउस में, हमने एक-दूसरे से शादी की और जीवन भर के एक नए सफर की शुरुआत की। हमें नहीं पता था कि जीवन हमें कहां ले जाएगा, लेकिन हम जानते थे कि हम इसे एक साथ जीना चाहते हैं। दो प्यारे बेटे, अनगिनत यादें, कुछ चुनौतियाँ, ढेर सारी हंसी और जीवन भर का प्यार, इन सबके बाद भी मैं तुम्हें ही चुनूंगा। हमारे अब तक के खूबसूरत सफर और आने वाले सभी पड़ावों के लिए। 27वीं सालगिरह मुबारक हो।’
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने
- फोटो : इंस्टाग्राम- @drneneofficial
फोटोज में क्या है खास?
इन तस्वीरों में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और डॉ श्रीराम नेने के कई खूबसूरत पल कैद हैं। एक तस्वीर में, खूबसूरत आइवरी रंग की ड्रेस में सजी माधुरी मुस्कुरा रही हैं, जबकि गहरे रंग के सूट और पैटर्न वाली टाई पहने श्रीराम उनकी उंगली में अंगूठी पहना रहे हैं। दूसरी तस्वीर में, कपल किसी डिनर पार्टी में एक साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में, वे परिवार और दोस्तों के साथ अपनी नई शुरुआत का जश्न मनाते हुए टोस्ट करते नजर आ रहे हैं। इन सभी तस्वीरों में जोड़ा अपनी नई शुरुआत को लेकर काफी खुश दिखाई दे रहा है।
श्रीराम नेने माधुरी दीक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम
कब हुई थी शादी?
- माधुरी ने 17 अक्टूबर 1999 को श्रीराम से शादी की थी।
- कैलिफोर्निया में हुई इस जोड़े की शादी को निजी रखा गया था।
- पेशे के उनके पति डॉ श्रीराम नेने एक कार्डियोवस्कुलर सर्जन हैं।
- यह कपल दो बेटों एरिन और रयान के पेरेंट्स हैं।