शाहिद कपूर सीरीज 'फर्जी' में
- फोटो : इंस्टाग्राम- @shahidkapoor
क्या थी फर्जी के पहले भाग की कहानी?
- फर्जी का पहला सीजन प्राइम वीडियो पर फरवरी 2023 में प्रीमियर हुआ था।
- यह सीरीज 8 एपिसोड्स की थी।
- इस सीरीज से शाहिद कपूर ने पहला ओटीटी डेब्यू किया था।
- इसमें सनी नाम के एक छोटे-मोटे कलाकार की कहानी दिखाई गई है, जो नकली मुद्रा के एक बड़े घोटाले में शामिल हो जाता है।
- कलाकारों में विजय सेतुपति, राशी खन्ना, के के मेनन, भुवन अरोड़ा, रेजिना कैसेंड्रा और अमोल पालेकर प्रमुख भूमिकाओं में थे।
शाहिद कपूर सीरीज 'फर्जी' में
- फोटो : इंस्टाग्राम- @shahidkapoor
भुवन अरोड़ा ने बयां की थी खुशी
बीते दिनों अभिनेता भुवन अरोड़ा ने 'फर्जी 2' को लेकर अपनी खुशी जताई थी। उन्होंने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू मेंं कहा कि वह इस सीरीज में वापस लौटने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने बताया, 'मैं 'फर्जी 2' को लेकर बहुत उत्साहित हूं। हमारे हिस्से की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। यह पहले से बड़ा, बेहतर और शानदार है और इस बार पागलपन भी निश्चित तौर पर ज्यादा होगा। मैं खुद को इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होने पर काफी लकी महसूस करता हूं।' भुवन ने इसमें फिरोज का किरदार निभाया था, जो सनी यानी शाहिद कपूर का करीबी दोस्त और नकली नोटों के कारोबार में उसका साथी होता है।