फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maamannan: चेन्नई के भव्य समारोह में लॉन्च हुआ फिल्म 'मामनन' का ऑडियो, कमल हासन समेत इन सितारों ने बढ़ाई शोभा

Fri, 02 Jun 2023 01:14 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म ‘मामनन’ एक आउट-एंड-आउट सामाजिक-राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को उधयनिधि स्टालिन की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज किया जा चुका था।
विज्ञापन
मामनन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार कमल हासन धीरे-धीरे फिर से फिल्मों की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'विक्रम' को मिली सफलता के बाद से ही कमल हासन लगातार फिल्मों की दुनिया में एक्टिव हैं। अभिनेता जहां एक तरफ फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग कर रहे हैं, वहीं वह फिल्मों में नरेशन भी कर रहे हैं। अब कमल हासन ‘मामनन’ के ऑडियो लॉन्च में देखा गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

 ‘मामनन’  के ऑडियो रिलीज पर पहुंचे कमल हासन
फिल्म ‘मामनन’ एक आउट-एंड-आउट सामाजिक-राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को उधयनिधि स्टालिन की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज किया जा चुका था। अब फिल्म के ऑडियो को भी रिलीज किया गया है, जिसमें कमल हासन ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए
गौरतलब है कि इस इवेंट में ‘मामनन’  के  कलाकारों और चालक दल के सदस्यों के अलावा तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे, जिनमें कमल हासन,शिवकार्तिकेयन और कई अन्य दिग्गज सेलेब्स शामिल हुए थे। इस इवेंट में फहद फासिल को नहीं देखा गया, जो फिल्म में विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह अपने दूसरे कामों की व्यस्तता के चलते इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाए। मेकर्स ने इस ऑडियो लॉन्च की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद कमल के फैंस ने इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट किया।

Jailer: रजनीकांत स्टारर 'जेलर' की शूटिंग हुई खत्म, सुपरस्टार ने फिल्म की कास्ट के साथ सेट पर मनाया जश्न

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें
बता दें कि कमल हासन खुलकर अपने विचार साझा करने के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता के अलावा वह राजनीति में लगातार सक्रिय हैं। पिछले साल उन्हें फिल्म विक्रम में देखा गया था। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर जबर्दस्त हिट साबित हुई थी। अब अभिनेता अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं। फैंस भी कमल की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें