फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरी पूरी दुनिया...’, पापा शत्रुघ्न सिन्हा के जन्मदिन पर बेटे लव ने लिखा इमोशनल नोट; बोले- आपसे सीखता रहूंगा

Tue, 09 Dec 2025 02:00 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Luv Sinha Birthday Post For Shatrughan Sinha: अभिनेता लव सिन्हा ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर लव ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी साझा किया है। जानिए इस नोट में उन्होंने क्या कुछ लिखा…
विज्ञापन
लव सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम-@luvsinha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के वेटरेन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके बेटे व अभिनेता लव सिन्हा ने पापा के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। लव ने पापा शत्रुघ्न सिन्हा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, साथ ही पापा को अपनी पूरी दुनिया बताते हुए एक प्यारा नोट भी साझा किया है।

पापा से ज्यादा मुझे कोई प्रोत्साहित नहीं कर सकता

विज्ञापन

लव सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में लव पापा शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए लव ने अपने लंबे-चौड़े कैप्शन में लिखा, ‘मेरी पूरी दुनिया। मैं जो कुछ भी करता हूं, वह मेरे माता-पिता के लिए है और उनके साथ बिताया हर दिन खास होता है। जिंदगी भर की यादें और खूबसूरत अनुभव जिन्हें मैं कभी नहीं भूल सकता। मेरे पिता का सफर कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की शक्ति का प्रमाण है। मेरे पिता से ज्यादा मुझे कोई प्रेरित या प्रोत्साहित नहीं कर सकता। मैं आपसे सीखना कभी बंद नहीं करूंगा और हमेशा चाहूंगा कि आप मेरा मार्गदर्शन करते रहें। जन्मदिन मुबारक हो पापा।’
 


 

‘गदर 2’ में नजर आए थे लव
वर्कफ्रंट की बात करें तो लव सिन्हा आखिरी बार साल 2023 में आई फिल्म ‘गदर 2’ में नजर आए थे। सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्टारर इस फिल्म में लव ने फरीद का किरदार निभाया था। लव ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म ‘सदियां’ से की थी। हालांकि, लव का करियर कुछ खास नहीं रहा। अब फिलहाल 2023 के बाद से लव बड़े पर्दे से गायब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें