फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के समय जापान में ही थे सुपरस्टार प्रभास? 'द राजा साब' के डायरेक्टर मारुति ने फैंस को दिया अपडेट

Tue, 09 Dec 2025 01:31 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prabhas Japan Earthquake Update: साउथ सुपरस्टार प्रभास पिछले दिनों जापान में थे जहां उनकी फिल्म 'बाहुबली द एपिक' की स्क्रीनिंग हुई। इसी बीच सोमवार रात जापान में आए भूकंप ने प्रभास के फैंस को चिंता में डाल दिया कि वो सुरक्षित हैं या फिर नहीं। 'द राजा साब' के डायरेक्टर ने अब प्रभास की सुरक्षा को लेकर अपडेट शेयर किया है।
विज्ञापन
प्रभास - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान में आए विनाशकारी भूकंप ने दुनियाभर में लोगों को चिंता में डाल दिया है। इसी बीच भारतीय सुपरस्टार प्रभास को लेकर भी फैंस बेहद परेशान थे, क्योंकि अभिनेता हाल ही में अपनी फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए जापान पहुंचे थे। सोमवार रात आए 7.5 तीव्रता के जोरदार भूकंप ने उत्तर-पूर्वी जापान को हिला दिया, जिसके बाद प्रशंसक लगातार प्रभास की सुरक्षा को लेकर सवाल कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रभास की सुरक्षा पर आया आधिकारिक अपडेट
फैंस की बढ़ती चिंता को देखते हुए ‘द राजा साब’ के डायरेक्टर मारुति ने आगे आकर सभी को भरोसे में लिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हुए बताया कि प्रभास पूरी तरह सुरक्षित हैं। दरअसल एक फैन ने भूंकप की न्यूज को देखने के बाद एक्स पर प्रभास की सेहत को लेकर चिंता जताई थी। फैन ने प्रभास की सुरक्षा के बारे में अपडेट मांगा था। इसी फैन के पोस्ट का जवाब देते हुए मारुति ने प्रभास की सुरक्षा को लेकर अहम जानकारी दी। मारुति ने एक्स पर लिखा- 'डार्लिंग से बात हुई है… वह टोक्यो में नहीं हैं और सुरक्षित हैं। चिंता की कोई बात नहीं।' इस संदेश के बाद सोशल मीडिया पर प्रभास के प्रशंसकों ने राहत की सांस ली और डायरेक्टर को अपडेट देने के लिए धन्यवाद किया।
 
 

जापान में प्रभास का भव्य स्वागत
कुछ दिनों पहले ही प्रभास जापान में अपनी फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे। यह फिल्म 'बाहुबली' के दोनों भागों का संयुक्त संस्करण है, जिसे दर्शकों को एक अनोखा अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। स्क्रीनिंग के बाद प्रभास ने जापानी दर्शकों से बात भी की। इस दौरान अभिनेता ने भावुक होते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से उन्होंने जापान के फैंस के बारे में बहुत सुना है और अब उनसे मिलकर उनका सपना पूरा हुआ है।
विज्ञापन

 

यह खबर भी पढ़ें: आंखों में गुस्सा, चेहरे पर खून और देश के लिए समर्पण; 'बॉर्डर 2' से सामने आया अहान शेट्टी का दमदार पोस्टर

भूकंप से हिला जापान, फैंस में बढ़ी बेचैनी
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का ये झटका आओमोरी क्षेत्र के तट से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर आया था। इसके बाद जारी की गई सुनामी चेतावनी को हटा दिया गया, लेकिन तब तक फैंस प्रभास की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो चुके थे। अभिनेता के हालिया जापान दौरे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे और फैंस लगातार अपडेट का इंतजार कर रहे थे।

‘द राजा साब’ में नजर आएंगे प्रभास
भूकंप की खबरों के बीच प्रभास की अगली फिल्म ‘द राजा साब’ भी चर्चा में है। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को संक्रांति के मौके पर रिलीज होने जा रही है। पीपल मीडिया फैक्ट्री और IVY एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और मालविका मोहनन भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें