आखिरी वक्त में रद्द हो गया एग्रीमेंट
हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, रविवार को किम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट लिखा, जिसमें दावा किया गया कि अग्निशामकों को 1984 से प्रति घंटे 1 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने अपने लाखों प्रशंसकों को बताया कि उनके वेतन में कभी भी मुद्रास्फीति के साथ वृद्धि नहीं की गई है। जब आग और भी भयानक हो गई और कई लोगों की जान जा रही है तो भी वेतन में कभी इजाफा नहीं हुआ। इसे बढ़ाकर पांच डॉलर प्रति घंटे करने के लिए हाल ही में किए गए एग्रीमेंट को भी आखिरी वक्त में रद्द कर दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें:
Sky Force: कौन थे अजमादा बोप्पय्या देवय्या, जो पाकिस्तान पर पड़े भारी? 'स्काई फोर्स' में दिखेगी वीरता की कहानी
आग पर काबू पाने की कवायद तेज
किम की तरह अन्य सितारों ने भी लॉस एंजिल्स में आग से प्रभावित लोगों के लिए आवाज उठाई है और अग्निशामकों का आभार जताया है। बता दें कि अमेरिका के पश्चिमी तटीय लॉस एंजिलिस क्षेत्र में जंगल में लगी आग में हजारों घर तबाह हो गए हैं और कई लोगों की जान चली गई हैं। मौसम विज्ञानियों ने इस सप्ताह हवाओं के और तेज होने के पूर्वानुमान जताया है जिसके मद्देनजर अग्निशमन दल ने आग बुझाने की कवायद तेज कर दी है।
ये खबर भी पढ़ें:
Sonu Sood On Fateh: सोनू सूद ने क्यों बनाई ‘फतेह’? कहा- एक शॉट में लगा दिए ढाई महीने