'मिर्जापुर' फेम एक्ट्रेस रसिका दुग्गल अभिनीत फिल्म 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म थ्रिलर-संस्पेंस के शौकीनों को आकर्षित कर रही है। चलिए देखते है फिल्म का ट्रेलर।
रहस्यों से भरा हुआ है फिल्म का ट्रेलर
अंशुमन झा के निर्देशन में बनी डेब्यू फिल्म 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' का ट्रेलर आया है, जो 1 मिनट 48 सेकेंड का है। ट्रेलर में फिल्म की एक झलक दिखाई गई है, जहां अर्जुन और उसकी पार्टनर जोहा यूनाइटेड किंगडम के एक घर में रहे हैं। एक शाम उनके घर कुछ मेहमान आते हैं। इसके बाद घर में रसिका और परेश की एंट्री होती है, जिनके इर्द-गिर्द एक रहस्य छिपा है। घर में एक बड़ा लकड़ी का बक्सा है, जिस पर रसिका दुग्गल की नजर पड़ती है। फिर अर्जुन मजाक में कहता है कि उसमें एक लाश है। इस मजाक को लेकर बातचीत जारी रहती है, जो परेश के किरदार को परेशान करती है। आगे एक डिलीवरी पर्सन की एंट्री के साथ कहानी में रोमांच और गहरा हो जाता है। अब फिल्म में देखने को मिलेगा कि आखिर सबसे साथ क्या होता है।
यह खबर भी पढ़ें:
Karan Johar New Show: मलाइका अरोड़ा के साथ नया शो लेकर आ रहे करण जौहर, फैशन से जुड़े लोगों को देंगे मौका
कब रिलीज होगी फिल्म ?
एक्टर अंशुमन झा, जो अब निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। उनके द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी रिलीज डेट 10 अक्टूबर 2025 है। फिल्म की कहानी बिकास मिश्रा ने लिखा है। इसके अलावा फिल्म में रसिका और बाकी किरदार काफी रहस्यमयी किस्म के किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में रसिका दुग्गल के अलावा एक्टर अर्जुन माथुर और परेश पाहुजा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण गोल्डन रेशियो फिल्म्स और फर्स्ट रे फिल्म्स द्वारा किया गया है।