फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lokah Chapter 1: 'लोका' में कौन होगा अगला सुपरहीरो? मेकर्स ने पोस्टर और वीडियो के जरिए दिया इशारा

Fri, 12 Sep 2025 07:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lokah Chapter 1 New Poster: 'लोका चैप्टर 1' 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में अब तक 103.37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
टोविनो थॉमस, दुलकर सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम @dqswayfarerfilms
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम फिल्म 'लोका चैप्टर 1' 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है। कल्याणी प्रियदर्शन अभिनीत इस सुपरहीरो फिल्म की आलोचकों ने खूब तारीफ की। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। इसके निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर जारी किया है।
विज्ञापन

निर्माताओं ने जारी किया नया पोस्टर
'लोका चैप्टर 1' में कल्याणी प्रियदर्शन ने सुपरहीरो का रोल प्ले किया है। अब फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि इस फिल्म के अगले अध्याय में कौन सुपरहीरो का रोल करेगा? ऐसे में निर्माताओं ने दो नए किरदारों के पोस्टर जारी किए हैं। जिनमें दुलकर सलमान और टोविनो थॉमस नजर आ रहे हैं। दोनों कलाकारों ने फिल्म में कैमियो रोल किया था। दोनों के रोल ने दर्शकों का ध्यान खींचा था।
 

नए पोस्टर में क्या है?
जिस पोस्टर में दुलकर सलमान को दिखाया गया है उसमें उन्हें चार्ली ओडियन के रूप में पेश किया गया है। उनका किरदार सिर से पैर तक काले रंग की पोशाक पहने हुए है। अपने चेहरे को काले कपड़े से ढके हुए है। केवल उनकी आंखें ही दिखाई दे रही हैं। पोस्टर में, वह तलवार लिए हुए हैं। फिल्म में, वह खुद को 'नेमेसिस' बताते हैं।
नए पोस्टर में टोविनो थॉमस को माइकल चैटन के रूप में पेश किया गया है। वह एक चालबाज की भूमिका निभा रहे हैं। वह अपने दुश्मनों पर जादू के करतब दिखाते हैं। फिल्म में उनका एक यादगार कैमियो है। इसमें वह एक मौके पर आकर चंद्रा को जीवित रहने में मदद करते हैं।
 

वीडियो में नजर आए टोविनो थॉमस
'लोका' के मेकर्स ने एक वीडियो और शेयर किया है। इसमें टोविनो थॉमस नजर आ रहे हैं। वह ताश के पत्ते से करतब दिखा रहे हैं। ऐसे में फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म की अगली कड़ी में वह सुपर हीरो हो सकते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: 'तेनू की पता' गाने के लिए शाहरुख ने की दिलजीत दोसांझ की तारीफ, कहा 'उम्मीद है आर्यन ने आपको..'
विज्ञापन

फिल्म के बारे में
'लोका चैप्टर 1' 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में अब तक 103.37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 'लोका' भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरहीरो की शुरुआत है। इस फिल्म का निर्देशन डोमिनिक अरुण ने किया है और इसका निर्माण दुलकर सलमान ने वेफरर फिल्म्स के तहत किया है।
फिल्म में नैस्लेन और सैंडी के साथ अरुण कुरियन, चंदू सलीम कुमार और निशांत सागर ने अभिनय किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें