फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lokah Worldwide Collection: सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बनी ‘लोका’, केरल में बनाया ये रिकॉर्ड

Mon, 22 Sep 2025 04:29 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lokah Chapter 1- Chandra Box Office Update: दुलकर सलमान द्वारा निर्मित फिल्म ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ ने कमाई के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जानिए फिल्म ने बनाए कौन-कौन से रिकॉर्ड ?
विज्ञापन
लोका चैप्टर 1 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रिलीज होते ही फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही। अब ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए हैं। लोका दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है।

25 दिनों में 271 करोड़ से अधिक हुई फिल्म की कमाई 

विज्ञापन

दुलकर सलमान द्वारा निर्मित ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ ने मॉलीवुड का सर्वोच्च रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए अपने चौथे वीकेंड में प्रवेश कर लिया है। यह अब ‘एम्पुरान’ को पछाड़कर दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है। रिलीज के 25 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 271 करोड़ से भी अधिक की कमाई कर ली है। इसके साथ ही लोका ने अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म ‘एम्पुरान’ (266 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।

वर्ल्डवाइड सबसे अधिक कमाई करने वाली मलयालम फिल्में

फिल्म कलेक्शन
लोका चैप्टर 1: चंद्रा 271 करोड़ रुपए से अधिक
एम्पुरान  266 करोड़ रुपए
मंजुम्मेल बॉयज 242 करोड़ रुपए
थुडारम 234 करोड़ रुपए
2018 175 करोड़ रुपए

केरल में 100 करोड़ कमाने वाली दूसरी फिल्म बनी लोका
यही नहीं ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ ने सिर्फ केरल में ही सौ करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। यानी देश में भी अन्य भाषाओं को छोड़कर सिर्फ मलयालम में ही फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। यह अपने आप में फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ ने यह आंकड़ा अपने चौथे हफ्ते में पार किया है। लोका से पहले मोहनलाल की ‘थुडारम’ (118.90 करोड़) राज्य में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म है। केरल में तिहरे आंकड़े तक पहुंचने वाली ‘थुडारम’ अब तक की एकमात्र मॉलीवुड फिल्म थी। अब लोका भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गई है।

केरल में लोका की कमाई

पहले हफ्ता - 38.64 करोड़ रुपए

दूसरे हफ्ता - 36.12 करोड़ रुपए

तीसरे हफ्ता - 21.52 करोड़ रुपए

विज्ञापन

अब चौथे हफ्ते के शुरुआती तीन दिनों में फिल्म केरल में 7.85 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। जिसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन भारत में 161 करोड़ से अधिक हो चुका है।

विज्ञापन

लोका चैप्टर 1 और दुलकर सलमान - फोटो : सोशल मीडिया
दुलकर सलमान ने किया है प्रोड्यूस
‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ का निर्देशन डोमिनिक अरुण ने किया है। इस फिल्म को अभिनेता दुलकर सलमान के प्रोडक्शन हाउस वेफरर फिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन और नैसलेन ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें