फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: वरुण धवन ने खेसारी लाल यादव के साथ किया बेहतरीन डांस, भोजपुरी दर्शकों को दिया तोहफा

Mon, 22 Sep 2025 04:24 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Varun-Khesari Viral Dance: वरुण धवन ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ बेहतरीन डांस किया है। यह डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी देखिए।
विज्ञापन
वरुण धवन, खेसारी लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में उन्होंने मशहूर भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के साथ मिलकर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों सितारे सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के गाने 'पनवाड़ी' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने अपने डांस मूव्स की कुछ झलकियां शेयर की हैं। फैंस इसे पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

वीडियो में क्या है?
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने और खेसारी लाल यादव ने रंग बिरंगे कपड़े पहने हैं। दोनों, गाने पर डांस कर रहे हैं। डांस करते हुए वरुण धवन पानी में गिर जाते हैं। इसके बाद खेसारी लाल यादव भी पानी में कूद जाते हैं। इसके बाद दोनों स्विमिंग पूल में डांस करते हैं। आखिर में दोनों एक दूसरे से गले मिलते हैं।

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया
वीडियो शेयर करते हुए वरुण धवन ने लिखा है 'किसे पता था कि पनवाड़ी के पीछे वाली गली में स्विमिंग पूल होगा। भोजपुरी समाज के लिए 2 अक्टूबर को 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' रिलीज हो रही है।' इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिए हैं। अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने हंसी वाला इमोजी कमेंट किया है। अभिनेता रोहित शराफ ने कहा है 'अच्छा बहुत अच्छा।' निर्देशक करण जौहर ने भी हंसी वाला इमोजी कमेंट किया है। कई दूसरे यूजर्स ने डांस की तारीफ की है। 

यह खबर भी पढ़ें: Haiwaan: जारी है अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' की शूटिंग, सामने आईं बीटीएस तस्वीरें
विज्ञापन

फिल्म के बारे में
शशांक खेतान के निर्देशन में बनी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें दो ऐसे लोगों की कहानी दिखाई गई है जो अपने पुराने प्यार को पाने की कोशिश करते हैं। अपने पूर्व प्रेमियों को जलाने के लिए, सनी और तुलसी एक-दूसरे को डेट करने का नाटक करते हैं। फिर उनकी दिक्कतें शुरू होती हैं। इसमें वरुण धवन, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे और रोहित सराफ अहम किरदार में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें