फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 20: 'लॉक अप 2' विनर श्रेया कालरा ने बिग 'बॉस 20' के लिए मना किया, खुद बताई अहम वजह

Sat, 08 Aug 2026 09:12 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shreya Kalra On Participating In Bigg Boss 20: अफवाहें थीं कि श्रेया कालरा 'बिग बॉस 20' का हिस्सा होंगी। उन्होंने खुद बताया है कि वह इस शो का हिस्सा क्यों नहीं बन सकती हैं। 
विज्ञापन
श्रेया कालरा - फोटो : इंस्टाग्राम@shreyakalraa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रेया कालरा, जो हाल ही में रियलिटी शो 'लॉक अप' की विजेता बनी हैं। वह अभी किसी रियलिटी शो में हिस्सा लेने में दिलचस्पी नहीं रख रही हैं। श्रेया ने अपने इंस्टाग्राम पर साफ किया कि वह अभी कंटेस्टेंट के तौर पर किसी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं। इससे पहले 
विज्ञापन

इस बात को लेकर अफवाहें चल रही थीं कि श्रेया कालरा बिग बॉस 20 में दिखेंगी। 

श्रेया कालरा - फोटो : इंस्टाग्राम
किसी भी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनेंगी श्रेया?
श्रेया कालरा ने कहा 'दोस्तों, जो मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं बिग बॉस जाऊंगी या नहीं, उन्हें बता दूं कि मैं अभी-अभी एक पागलखाने से बाहर आई हूं। मैं अभी कंटेस्टेंट के तौर पर कोई रियलिटी शो करने का प्लान नहीं बना रही हूं। क्योंकि वह मानसिक रूप से बहुत थकाने वाला और मुश्किल था। इसलिए मेरे लिए बिग बॉस नहीं, लेकिन अगर होस्ट करने, मेंटर बनने या गैंग लीडर बनने का मौका मिले, तो मैं जरूर उत्साहित होऊंगी। अगर ऐसा कुछ हुआ तो मजा आ जाएगा। लेकिन कंटेस्टेंट? नहीं भाई, यह सब झेलना बहुत मुश्किल है।'

Ohh My Dog Box Office: दूसरे दिन कैसी रही 'ओह माय डॉग' की कमाई? जानें 'डीसी' का अब तक का कलेक्शन

श्रेया कालरा - फोटो : Instagram
श्रेया ने अदा किया शुक्रिया
कुछ दिन पहले ट्रॉफी जीतने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए, कालरा ने अपनी जीत उन लोगों को समर्पित की जो कॉम्पिटिशन के दौरान उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल और साथी कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे और माधुरी ग्रोवर का शुक्रिया अदा किया।
उन्होंने कहा कि जहां ट्रॉफी उनके सपोर्टर्स की है, वहीं 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी का इस्तेमाल प्रैक्टिकल कामों में किया जाएगा।
विज्ञापन

श्रेया कालरा - फोटो : Instagram
आलोचना पर क्या बोलीं श्रेया?
उनकी जीत पर सवाल उठाने वालों की आलोचना का जवाब देते हुए, कालरा अपनी बात पर अडिग रहीं। उन्होंने कहा 'मुझे पता है कि मैं इसकी हकदार हूं। मैंने शो में जो कुछ भी दिया, वह मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से दिया। मैं इस ट्रॉफी और प्राइज मनी की हकदार हूं। कोई क्या कहता है, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप हर किसी की कहानी में हीरो नहीं हो सकते। मुझे पता है कि मैं अपनी कहानी की हीरोइन हूं। अगर कोई मुझे विलेन कहता है, तो मैं उसे स्वीकार करूंगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें