श्रेया बोलीं- 'थोड़ी तो बाउंड्री बनाओ'
हालिया एपिसोड में श्रेया ने शिल्पा शिंदे के साथ बातचीत में इस मसले का जिक्र किया। नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा, 'जब शिवांगी टास्क कर रही थी, तब राम कपूर उसके बहुत करीब आ गए थे। तब हर्षद ने उन्हें दूर किया। राम कपूर वहां से हटे तो हर्षद माफी मांगने लगा। अरे क्या सॉरी? वह आदमी मुंह पर आकर थूक देता है। ये बात बोलो उसके मुंह पर। थोड़ी तो सीमाएं बनाकर रखो, बस हर जगह थूकते रहते हो'।
कहा- 'अगली बार मुंह पकड़कर बोल दूंगी'
श्रेया ने आगे कहा, 'अगर इस बार उन्होंने मुझे किस करने की कोशिश की तो मैं उनका मुंह पकड़कर बोल दूंगी कि, 'भाई, इतना तो मेरा बाप चुम्मी नहीं करता मुझे, अब मत करियो'। श्रेया ने राम कपूर के लिए कहा, 'मैंने तुम्हारे लिए तीन टास्क जीते, लेकिन मेरे सपोर्ट में तुम्हारा एक हाथ नहीं उठ रहा है'। श्रेया ने यह तक कह दिया कि ऐसे सीनियर की मैं इज्जत करूं? बता दें कि यह शो नेटफ्लिक्स पर आता है। इसे फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं।