फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वानखेड़े स्टेडियम में मेसी से मिलने पहुंचे फिल्मी सितारे, टाइगर से लेकर करीना और अजय देवगन का वीडियो वायरल

Sun, 14 Dec 2025 08:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lionel Messi India Tour Day 2: लियोनल मेसी G.O.A.T टूर के तहत आज मुंबई में हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उनके इवेंट में फिल्म जगत की कई दिग्गज हस्तियां भी पहुंचीं।
विज्ञापन
वानखेड़े स्टेडियम में लियोनल मेसी, सीएम देवेंद्र फडणवीस, एक्टर अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ व अन्य - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जेंटीना के लोकप्रिय फुटबॉलर लियोनल मेसी G.O.A.T के तहत भारत दौरे पर हैं। आज रविवार 14 दिसंबर को उनके इस टूर का दूसरा दिन है। मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित इवेंट में खेल जगत की कई हस्तियां पहुंचीं। इसके अलावा फिल्म जगत से भी स्टार्स पहुंचें। करीना कपूर से लेकर अजय देवगन तक मेसी से मुलाकात करते दिखे।

विज्ञापन

बेटे युग के साथ पहुंचे अजय देवगन
अर्जेंटीना के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी से मिलने के लिए अभिनेता अजय देवगन पहुंचे। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचकर मेसी से गर्मजोशी से मुलाकात की। अजय देवगन के अलावा उनके बेटे युग भी वानखेड़े पहुंचे।
 

 

पहले छुआ मंच, फिर मेसी से मिले टाइगर
इसके अलावा टाइगर श्रॉफ ने भी मेसी से मुलाकात की। टाइगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक्टर दौड़कर मेसी से मिलने के लिए मंच की तरफ बढ़ते हैं। पहले वे मंच को छूते हैं, फिर मेसी व अन्य हस्तियों से मुलाकात करते हैं। वानखेड़े स्टेडियम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। टाइगर ने उनसे भी मुलाकात की।
 

लियोनल मेसी के साथ करीना कपूर, जेह और तैमूर - फोटो : इंस्टाग्राम@pinkvilla
जेह-तैमूर के साथ पहुंचीं करीना कपूर खान
इसके अलावा करीना कपूर खान अपने दोनों बेटों जेह और तैमूर के साथ वानखेड़े पहुंचीं और मेसी के साथ फोटो क्लिक कराए। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बेटे तैमूर और जेह की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके दोनों बेटों ने लियोनल मैसी के नाम की टी-शर्ट पहनी है। इसके बाद मैसी से करीना के बेटों जेह और तैमूर की मुलाकात भी हुई।  
 



 
विज्ञापन

सीएम फडणवीस ने किया 'प्रोजेक्ट महादेव' का शुभारंभ 
वानखेड़े स्टेडियम में सीएम फडणवीस ने मेसी की उपस्थिति में 'प्रोजेक्ट महादेव' का शुभारंभ किया। 'प्रोजेक्ट महादेव' के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए प्रशिक्षित करना है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस भी मेसी के इवेंट में मौजूद रहीं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर की है। साथ में लिखा है, 'हर दौर में सबसे महान'। बता दें कि अमृता फडणवीस सिंगर और एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा वे सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।
 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें