फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lee Si Young: आठ साल बाद पति से अलग हो रहीं ‘स्वीट होम’ अभिनेत्री, तलाक की शर्तों पर बनी सहमति

Mon, 17 Mar 2025 09:28 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lee Si Young: साउथ कोरियन एक्ट्रेस ली सी यंग ने कथित तौर पर अपने आठ साल लंबे वैवाहिक जीवन के बाद पति से तलाक लेने के लिए अर्जी दी है।
विज्ञापन
ली सी यंग - फोटो : इंस्टाग्राम @leesiyoung38
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ कोरियन एक्ट्रेस ली सी यंग ने कथित तौर पर अपने आठ साल लंबे वैवाहिक जीवन के बाद पति से तलाक लेने के लिए अर्जी दी है। के-मीडिया समाचार आउटलेट वाईटीएन के मुताबिक ‘स्वीट होम’ के-ड्रामा स्टार और उनके पति मिस्टर जो, जो कि एक रेस्तरां के मालिक हैं। दोनों ने इस साल की शुरुआत में सियोल फैमिली कोर्ट में तलाक की कार्यवाही के लिए दस्तावेज जमा किए थे।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने की तलाक की घोषणा
रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया अब अंतिम रूप ले रही हैं, क्योंकि माना जाता है कि तलाक की मुख्य शर्तों पर सहमति बन गई है। 42 वर्षीय अभिनेत्री ने साल 2017 में मिस्टर जो से शादी की। नौ साल की उम्र के अंतर वाले इस जोड़े ने अपनी शादी के अगले साल एक बेटे को जन्म दिया। कोरियाई अभिनेत्री की तलाक के बारे में ‘एस फैक्ट्री’ ने भी दोनों के तलाक की पुष्टि की।


यह खबर भी पढ़ें: Bollywood Films : क्या ये हिंदी फिल्में हॉलीवुड की कहानियों पर बनीं? अमिताभ से लेकर सलमान तक ने निभाए किरदार

विज्ञापन

ली सी यंग के यादगार के-ड्रामा शो
अभिनेत्री ली सी यंग के काम की बात करें तो हाल ही में वह नेटफ्लिक्स के ‘स्वीट होम सीजन 2’ और 3 में नजर आई थीं, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। अभिनेत्री को अपने दमदार और एथलेटिक बॉडी के लिए प्रशंसा मिली है। ली सी यंग ने साल 2008 में डेब्यू के बाद ‘केबीएस2’ के क्लासिक ड्रामा ‘बॉयज ओवर फ्लॉवर’ और एमबीसी की वैरायटी सीरीज ‘वी गॉट मैरिड’ से शोहरत पाई। साल 2023 में वह ‘जॉम्बीवर्स’ में भी दिखीं।



यह खबर भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu: क्या सामंथा हटा रही हैं नागा चैतन्य से जुड़ी ये खास निशानी? तस्वीर देखकर लग रहे कयास


जॉम्बी थीम वाली सीरीज में नजर आएंगी ली सी यंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल पुष्टि की गई कि ली सी यंग जॉम्बी-थीम वाली एक्शन-कॉमेडी सीरीज के बहुप्रतीक्षित सीजन 2 में रो होंग चुल, डिनडिन, डेक्स, त्सुकी और के साथ अपनी भूमिका को दोहराएंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें