टीवी का पॉपुलर कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स' के दूसरे सीजन का रविवार रात को शानदार समापन हुआ और आखिरकार विजेताओं का भी एलान हो गया, जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। कुछ दिनों से ये चर्चाएं काफी तेज हो गई थी कि आखिर कौन बनेगा विजेता। तो सीजन 2 के विनर एल्विश यादव और करण कुंद्रा बन चुके हैं। इसके साथ ही रनरअप के भी नाम सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं।
करण कुंद्रा और एल्विश यादव बने विजेता
27 जुलाई को कलर्स टीवी के पॉपुलर कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स' के दूसरे सीजन का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ। फाइनल राउंड में तीन जोड़ियां पहुंची थी, जिनमें अंकिता-विक्की, अली-रीम और एल्विश-करण शामिल थे। फिर सभी फाइनलिस्ट को आखिरी डिश बनाने का काम दिया गया, जिसमें एल्विश यादव और करण कुंद्रा की जोड़ी ने बाजी मार ली और वो दूसरे सीजन के विजेता बन गए। ट्रॉफी जीतने के बाद दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
कौन बना रनरअप?
करण-एल्विश इस शो के विजेता चुने गए। इसके साथ ही 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 2 के पहले रनरअप के रूप में एली गोनी और रीम शेख की जोड़ी रही। इस फाइनल को यादगार बनाने के लिए कई सितारे मौजूद रहे। ग्रैंड फिनाले में सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी ने भी शिरकत किया, जो अपना आगामी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ लेकर आ रहे हैं। आपको बताते चलें कि इस शो को कॉमेडियन भारती सिंह ने होस्ट किया था और इसमें जज के रूप में शेफ हरपाल सिंह नजर आए थे।
यह खबर भी पढ़ें:
Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने 'हमराज' के स्टार बॉबी-अक्षय के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, फैंस ने लुटाया प्यार
जीत के बाद क्या बोले एल्विश यादव?
इस ट्रॉफी को उठाने के बाद मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि उन्हें दर्शकों का इतना प्यार मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि शुक्रिया करने के लिए उनके पास शब्द नहीं है और यूट्यूबर ने सभी क्रू मेंबर्स का भी धन्यवाद किया। उनके इस पोस्ट पर तमाम सेलेब्स एल्विश और करण कुंद्रा को बधाई दे रहे हैं।