‘लाफ्टर शेफ्स’ एक मनोरंजक कॉमेडी शो है। कलर्स पर प्रसारित होने वाले इस शो में सेलिब्रिटिज के साथ हंसी मजाक, कुकिंग संबंधी चुनौतियों के जरिए मनोरंजन किया जाता है। इस शो में मशहूर टीवी सितारे शामिल हैं, जो खाना पकाने की चुनौतियों का सामना करते हुए या खाने-पीने की थीम पर आधारित स्किट में भाग लेते हुए अपनी अनूठी कॉमेडी का तड़का लगाते हैं। यह शो अब अपने फिनाले के लिए तैयार है।
फिनाले में ये सितारे आएंगे नजर
फिनाले में बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के साथ-साथ लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी नजर आएंगे। वह अपनी मौजूदगी से शो में हंसी और ग्लैमर का तड़का लगाएंगे। ये सितारे कुकिंग की चुनौतियों का सामना करेंगे साथ ही अपनी मजेदार गतिविधियों से लोगों को हंसाएंगे भी।
Devara Collection Day 3: बिगड़ती जा रही जूनियर एनटीआर की 'देवरा' की हालत, तीसरे दिन फिल्म की कमाई में आई गिरावट
सुदेश लहरी ने मुनव्वर को किया रोस्ट
फिनाले में स्टैंडअप कॉमेडियन सुदेश लहरी भी सितारों के साथ शामिल होंगे। सुदेश इस एपिसोड में मुनव्वर फारूकी के साथ रोस्टिंग बैटल करते हुए नजर आएंगे। आगामी एपिसोड का एक नया प्रोमो सुदेश ने साझा किया है, जिसमें वह मुनव्वर को रोस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी रोस्टिंग सुनकर सभी हंसने लगते हैं।
मुनव्वर को दिया करारा जवाब
वीडियो में देखा जा सकता है कि मुनव्वर सुदेश को रोस्ट करते हुए उनकी उम्र का मजाक बनाते हैं। मुनव्वर कहते हैं, 'डब्बे में डब्बे में जान, कहां है वो डब्बा जिसमें पड़े हैं आप के दांत।' सुदेश ने मुनव्वर को करारा जवाब दिया, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। सुदेश ने कहा, ‘मुनव्वर मेरा पार्टनर बने, लेकिन निया मुझे कहती है उसको सब्जी काटने नहीं आती, मैंने उससे कहा, जिसको जेल इतनी अच्छी काटनी आती है, क्या वो सब्जी नहीं काट सकता।'
पंचलाइन सुन सभी हुए लोटपोट
सुदेश लहरी की पंचलाइन ने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया। वीडियो में अर्जुन बिजलानी को अपना मुंह ढक कर हंसते हुए देखा जा सकता है। अन्य प्रतिभागी भी जोर-जोर से हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रशंसकों ने भी उनकी रोस्टिंग पर खूब प्रतिक्रिया दी है।
राशि ने दिखाए खूबसूरती के जलवे, मौसम की तरह हुआ अवनीत का मूड