अभिनेता विक्की कौशल ने हाल ही में शाहरुख खान के साथ अबू धाबी में आयोजित ‘आईफा 2024’ की मेजबानी की। दोनों कलाकारों ने ‘झूमे जो पठान’ और ‘तौबा तौबा’ जैसे गानों पर प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। विक्की और शाहरुख ने ‘बैड न्यूज’ के गीत ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ के नए वर्जन पर प्रदर्शन करते हुए समापन किया।
विक्की ने साझा किया भावनात्मक नोट
रविवार को अभिनेता विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शाहरुख खान के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। अभिनेता ने शाहरुख खान के साथ मेजबानी के अनुभवों को साझा करते हुए एक भावनात्मक नोट लिखा। अभिनेता ने लिखा, ‘उनको मंच पर प्रदर्शन करते और जादू बिखेरते देखते हुए से लेकर कल रात, मंच साझा करना और उसी जादू का हिस्सा बनना, मैंने कई सपने देखे! धन्यवाद शाहरुख सर। आप जैसा कोई नहीं है, कभी नहीं होगा।’
Rakul Preet: ससुर वाशु भगनानी पर लगे आरोपों पर रकुल प्रीत से मांगी गई प्रतिक्रिया, बीच में छोड़ गईं इंटरव्यू
दोनों कलाकार ने किए शानदार प्रदर्शन
‘आईफा 2024’ में विक्की और शाहरुख ने ‘पुष्पा: द राइज’ के गाने ‘ऊ अंतावा’ पर अपने शानदार डांस का प्रदर्शन किया, जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने काम किया था। वायरल वीडियो में शाहरुख ने सामंथा रूथ प्रभु की भूमिका निभाई, जबकि विक्की ने अल्लू अर्जुन की भूमिका निभाई।
विक्की कौशल का वर्क फ्रंट
अभिनेता विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपनी आगामी फिल्म ‘छावा’ में रश्मिका मंदाना के साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म में वह छत्रपति संभाजी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएगी।
Ananya Panday Exclusive: क्या करें जब एप मांगे कैमरा और माइक एक्सेस की परमीशन, सीखिए अनन्या पांडे से