फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zahan Kapoor: 'लानत है मुझ पर', एक्टर जहान कपूर ने बताया नेपोटिज्म का मतलब, कहा- 'मैं सरनेम से डरा हुआ था'

Fri, 16 May 2025 08:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zahan Kapoor On Nepotism: दिवंगत अभिनेता शशि कपूर के पोते और अभिनेता जहान कपूर ने फिल्म 'फराज' (2022) से अभिनय की दुनिया में डेब्यू किया। हाल ही में नेपोटिज्म को लेकर बात की। 
विज्ञापन
जहान कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@zahankapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत अभिनेता शशि कपूर के पोते जहान कपूर ने इस साल सीरीज 'ब्लैक वारंट' में अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीता है। हाल ही में जहान ने इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बात की। जहान ने कहा कि उन्होंने अपने सरनेम को कभी हल्के में नहीं लिया। एक्टर ने कहा कि उन्हें इससे डर लगा। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें सरनेम का फायदा क्यों नहीं उठाना चाहिए।

विज्ञापन

क्या है नेपोटिज्म का मतलब?
जहान कपूर ने विक्रमादित्य मोटवाने की नेटफ्लिक्स सीरीज 'ब्लैक वारंट' में जेलर सुनील कुमार गुप्ता के किरदार में नजर आए। जहान ने नेपोटिज्म को अनुचित फायदा बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने सरनेम को कभी हल्के में नहीं लिया। जहान ने फिल्मफेयर से बातचीत में बताया कि नेपोटिज्म का क्या मतलब है? जहान के मुताबिक, 'यह एक अयोग्य, गैर-योग्यतापूर्ण लाभ है जो किसी को निजी इक्वेशन के कारण दिया जाता है। यही इसका मतलब है'।

Romeo S3 Review: खराब पटकथा और निर्देशन ने काटी साइड हीरो की लीड हीरो बनने की राह, अनूप सिंह नहीं बन पाए सिंघम

जहान कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@zahankapoor
सरनेम ने डरा दिया
जहान ने आगे कहा कि वास्तव में 'कपूर' नाम और उसके बैगेज ने उन्हें काफी जरा दिया। उन्हें लगता कि उनके लिए अगर कोई दरवाजा खुला और उन्होंने मौके का पूरा फायदा नहीं उठाया, अगर वे तैयार नहीं हुए, या उनके पास अपने पैरों पर खड़े होने और आत्मविश्वास से मौके को पाने के साधन नहीं हुए तो वह सबसे बड़ा नुकसान होगा। जहान ने कहा, 'मतलब लाना है मुझ पर'।

Chris Brown: ब्रिटिश कोर्ट में पेश हुए अमेरिकी सिंगर क्रिस ब्राउन, नाइट क्लब में मारपीट से जुड़ा है मामला
विज्ञापन

अपना नाम बनाने में 12 साल लग गए
जहान के मुताबिक ' मेरा नजरिया यही है कि क्यों मुझे सरनेम का फायदा नहीं उठाना चाहिए, बल्कि अपनी पूरी तैयारी करनी चाहिए। ऐसा नहीं है कि मुझे कुछ मुफ्त में दिया गया हो। आपको लगता है कि यह आसान है? आपका नाम है। मुझे इसमें 12 साल लग गए'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें