फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakshmi Menon: साउथ की इस अभिनेत्री पर लगा अपहरण-मारपीट करने का आरोप, FIR दर्ज होने के बाद हुईं फरार

Wed, 27 Aug 2025 01:47 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lakshmi Menon Booked For Kidnapping: साउथ एक्ट्रेस लक्ष्मी मेनन और उनके दोस्तों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन
लक्ष्मी मेनन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेत्री लक्ष्मी मेनन और उनके दोस्तों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज हुआ है। उनपर पर आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की है। एर्नाकुलम नॉर्थ पुलिस ने मशहूर अभिनेत्री और उनके तीन साथियों के खिलाफ एक युवा आईटी कर्मचारी के अपहरण और मारपीट मामले में केस दर्ज किया है। घटना बीती रविवार रात की है और इसके बाद से ही यह मामला लगातार सुर्खियों में है। 
विज्ञापन


रेस्टोरेंट में बहस से शुरू हुआ विवाद
पीड़ित युवक अलुवा का रहने वाला बताया गया है। मामले में पुलिस को बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ कोच्चि के एक रेस्टोबार में गया था। वहां अभिनेत्री के दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। स्थिति बिगड़ती देख वह अपने दोस्तों के साथ तुरंत वहां से निकल गया। लेकिन इसके बाद उसका अपहरण हो गया और उसके साथ मारपीट भी की गई।

ओवरब्रिज पर गाड़ी रोककर किया हमला
रात लगभग 11 बजे, जब युवक अपनी कार से घर लौट रहा था, तभी नॉर्थ रेलवे ओवरब्रिज पर लक्ष्मी मेनन और उनके साथियों ने उसकी गाड़ी रोक ली। विवाद बढ़ा और फिर आरोपियों में से एक ने युवक को जबरन कार से बाहर खींचकर अपनी कार में बैठा लिया।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट या ट्रैविस केल्स, कौन है ज्यादा अमीर? पावर कपल की नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

पुलिस के मुताबिक, कार में बैठाने के बाद आरोपी लगातार युवक को धमकाते और मारते-पीटते रहे। इस दौरान उस पर गालियां दी गईं और यहां तक कि उसका फोन भी छीन लिया गया। करीब एक घंटे तक कैद में रखने के बाद उसे परावूर के वेडिमारा जंक्शन पर फेंक दिया गया।

लक्ष्मी मेनन - फोटो : एक्स
पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और लक्ष्मी मेनन के तीन दोस्तों- मिथुन, अनीश और सोनामोल को गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों कोच्चि के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, अभिनेत्री लक्ष्मी मेनन का मोबाइल फोन बंद है और वो फरार बताई जा रही हैं। पुलिस ने कहा है कि उन्हें जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा।

किन धाराओं में मामला दर्ज हुआ
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इनमें अपहरण, अवैध बंधन, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, चोट पहुंचाना और आपराधिक धमकाने जैसे अपराध शामिल हैं। ये धाराएं साबित होने पर लंबी सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन

लक्ष्मी मेनन - फोटो : एक्स
पीड़ित ने दिया बयान
पीड़ित ने मीडिया को बताया कि, 'हमारे दोस्त के साथ रेस्टोबार में झगड़ा हुआ था। हम लोग माहौल बिगड़ता देख तुरंत वहां से निकल गए। लेकिन उन्होंने हमारी गाड़ी का पीछा किया और ब्रिज पर रोक लिया। जब मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की, तभी उन्होंने मुझे खींचकर अपनी कार में बैठा लिया। रास्ते भर उन्होंने मुझे मारा और फोन भी छीन लिया।'

अभिनेत्री का फिल्मी करियर 
दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री लक्ष्मी मेनन ने अपना अभिनय सफर तमिल फिल्मों से शुरू की थी। 23 मई 1996 को केरल के त्रिशूर में जन्मी लक्ष्मी मेनन ने कम उम्र में ही फिल्मों में कदम रखा और जल्द ही उन्हें तमिल इंडस्ट्री की लकी स्टार कहा जाने लगा।

लक्ष्मी मेनन का फिल्मी करियर साल 2011 में 'रघुविंते स्वंथम रसिया' (मलयालम फिल्म) से शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने तमिल सिनेमा की ओर रुख किया और निर्देशक प्रसन्ना वेंकटेश की फिल्म 'सुंदरपंडियन' (2012) से तमिल डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें