फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकू कोहली: कटरीना-विक्की से लेकर राजपाल यादव तक, निर्देशक कुकू कोहली की प्रार्थना सभा में पहुंचे सितारे

Sat, 29 Aug 2026 07:16 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kuku Kohli Prayer Meet: निर्देशक कुकू कोहली का मंगलवार 25 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया था। वे 77 वर्ष के थे। आज उनकी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कई कलाकार शामिल हुए। 

विज्ञापन
कुकू कोहली की प्रार्थना सभा में पहुंचे बॉलीवुड के कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन को पहली फिल्म देने वाले नामी निर्देशक कुकू कोहली का बीते दिनों 77 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। 26 अगस्त को उनके अंतिम संस्कार के बाद आज उनकी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्मी दुनिया के कई सितारे शामिल हुए।

विज्ञापन

 

अरुणा ईरानी 
अभिनेत्री अरुणा ईरानी भी अपने दिवंगत पति कुकू कोहली की प्रार्थना सभा में पहुंचीं। इस दौरान वह काफी भावुक नजर आईं। प्रार्थना सभा में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने कुकू कोहली को याद किया और उनके परिवार के साथ इस मुश्किल समय में खड़े नजर आए।

विज्ञापन

अनिल कपूर 
दिवंगत फिल्ममेकर कुकू कोहली की प्रार्थना सभा में बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुकू कोहली की पत्नी अरुणा ईरानी से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
 
मुमताज और पूनम सिन्हा 
कुकू कोहली के निधन की खबर के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। उनकी प्रार्थना सभा में पहुंचकर सितारों ने उन्हें याद किया और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं। प्रार्थना सभा में पूनम सिन्हा अपनी दोस्त और दिग्गज अभिनेत्री मुमताज के साथ पहुंचीं। दोनों ने कुकू कोहली को श्रद्धांजलि दी।

मधू 
अभिनेत्री मधू भी कुकू कोहली की प्रार्थना सभा में शामिल हुईं। उन्होंने दिवंगत डायरेक्टर को श्रद्धांजलि दी। 


जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर
कुकू कोहली की प्रार्थना सभा में जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर भी नजर आए। दोनों अभिनेता कुकू कोहली की प्रार्थना सभा में शामिल हुए और उन्हें याद किया।
 
सुनील पाल
वहीं, कॉमेडियन सुनील पाल भी कुकू कोहली की प्रार्थना सभा में पहुंचे। उन्होंने भी दिवंगत फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि दी।
राजपाल यादव
वहीं, अभिनेता राजपाल यादव भी फिल्ममेकर की प्रार्थना सभा में नजर आए। उन्होंने दिवंगत डायरेक्टर को श्रद्धांजलि देकर परिवार को सांत्वना दी।
 

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ   
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी कुकू कोहली की प्रार्थना सभा में पहुंचे। दोनों ने दिवंगत फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें