किरण ने जताई खुशी
फेस्टिवल में बतौर जूरी सदस्य नियुक्त किए जाने पर किरण राव ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि यह सम्मान की बात है। किरण राव के मुताबिक, 'अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा और कहानी कहने को बढ़ावा देने वाले महोत्सव का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। मैं स्क्रीन पर विभिन्न प्रकार की आवाजों और नजरियों का अनुभव करने और दुनियाभर के अपने साथी निर्णायकों के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हूं'।
ये दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल
किरण वैश्विक सिनेमा की प्रतिष्ठित हस्तियों के पैनल में शामिल होंगी, जिसका नेतृत्व इतालवी निर्देशक और पटकथा लेखक ग्यूसेप टॉर्नेटोर करेंगे, जो ऑस्कर विजेता फिल्म 'सिनेमा पैराडाइसो' के लिए जाने जाते हैं। जूरी सदस्यों में सिनेमा से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हैं। अर्जेंटीना के फिल्म निर्माता इवान फंड, चीनी अभिनेता और निर्देशक हुआंग बो, यूनानी निर्माता थानासिस कराथनोस, चीनी निर्देशक और डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता यांग लीना और चीनी अभिनेत्री योंग मेई इस लिस्ट में हैं।
Janhvi Kapoor: Cannes में शामिल होने से पहले तैयारियों में जुटी जान्हवी, कब होगा एक्ट्रेस की फिल्म का प्रीमियर
'लापता लेडीज' से बटोरी वाहवाही
किरण राव के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके निर्देशन में बनी 'लापता लेडीज' ने जबर्दस्त तरीके से तारीफें बटोरीं। इस फिल्म में प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल, छाया कदम और रवि किशन जैसे सितारे नजर आए। एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में किरण राव ने कहा कि वह इस फिल्म की वास्तविक सीमाओं से रूबरू थीं, क्योंकि इसका बजट कम था। इसमें कोई बड़े सितारे नहीं थे। इसके बावजूद उन्होंने कंटेंट और अपनी टीम पर भरोसा जताया।