किरण ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान आमिर खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया की वे तलाक के बाद भी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और साथ में काम के लिए सहयोग भी करते हैं।
किरण राव इन दिनों अपनी आगामी निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज' की रिलीज के लिए तैयार हैं। किरण का इस फिल्म में उनके पूर्व पति आमिर खान भी सहयोग कर रहे हैं। निर्देशक अपनी इस फिल्म का आमिर खान और क्रू के साथ फिल्म प्रमोशन जोरों शोरों से कर रही हैं। इस फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। किरण ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान आमिर खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया की वे तलाक के बाद भी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और साथ में काम के लिए सहयोग भी करते हैं।
विज्ञापन
आमिर के साथ अपने रिश्ते पर कही यह बात
किरण ने कहा, 'हम दोनों के लिए तलाक के बाद भी साथ काम करना बहुत स्वाभाविक था। आमिर और मैं एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह से समझते है। अभी हम एक ही हाउसिंग सोसाइटी में रहते हैं। मेरी सास ऊपरी मंजिल पर रहती हैं, रीना भी पास में रहती है। ऐसा नहीं है की हम दोनों का तलाक हो गया है, तो हम लोगों के बीच में दूरी आ जाएगी।'
हम लोग एक-दूसरे को करते हैं पसंद
उन्होंने आगे कहा, 'वास्तव में हम सभी में लोग एक-दूसरे को पसंद करते हैं। मैं रीना के साथ घूमती हूं, हम लोग साथ में खूब एन्जॉय करते हैं और इससे आमिर को कोई परेशानी नहीं है। किरण ने आगे कहा कि अगर आपका तलाक हो जाता है, तो ये ऐसे रिश्ते हैं जिन्हें आपको नहीं खोना चाहिए। हालांकि, ' ये लोगों के लिए हैरान करता है कि दो तलाकशुदा व्यक्ति एक साथ काम कैसे कर सकते हैं?' उन्होंने आगे बताया, 'अगर हमारी शादी टूटने के कारण हमारा रिश्ता खत्म हो जाता, तो मुझे दुख होता।'
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
किरण राव की फिल्म की बात करें, तो 'लापता लेडीज' एक आगामी कॉमेडी-ड्रामा है, जिसे आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म की कहानी पुरस्कार विजेता बिप्लब गोस्वामी पर आधारित है। 'लापता लेडीज' की कहानी और संवाद स्नेहा देसाई और दिव्यनिधि शर्मा के जरिए लिखे गए हैं। जियो स्टूडियोज के जरिए प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने किया है। यह फिल्म एक मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।