पहले दिन के बाद से कम होती गई कमाई
फिल्म 'एल2: एम्पुरान' मलयालम फिल्म है। इसमें लीड रोल में सुपरस्टार मोहनलाल हैं। फिल्म साल 2019 में बनी फिल्म 'लुसिफर' का सीक्वल है। फिल्म का बजट 180 करोड़ रुपये है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन काफी निराशाजनक रहा है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद फिल्म की कमाई लगातार गिरती गई। फिल्म गुजरात दंगों पर बनी है। फिल्म पर काफी विवाद भी हो रहा है।
L2 Empuraan Collection Day 8: लगातार घटती जा रही है 'एल 2 एम्पुरान' की कमाई, मोहनलाल-पुथ्वीराज का जादू बेअसर
100 करोड़ पूरी करने में होगी दिक्कत
पहले हफ्ते फिल्म ने 88.25 करोड़ रुपयों का कारोबार किया। आज शुक्रवार यानी नौवें दिन फिल्म की कमाई महज तीन करोड़ रुपये रही। इस तरह से देखें तो फिल्म ने अब तक कुल 91.25 करोड़ रुपयों की कमाई की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर ऐसी ही हालत रही तो फिल्म को 100 करोड़ रुपये पूरे करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
Saif Stabbing Case: बहन सोहा अली खान ने दी अपडेट, हमले के बाद जानें अब कैसी है सैफ अली खान की तबीयत
एम्पुरान की हर दिन की कमाई
सैकनिक के मुताबिक फिल्म 'एल 2: एम्पुरान' की पहले दिन की कमाई 21 करोड़ रुपये रही। दूसरे दिन फिल्म ने 11.1 करोड़ रुपये अपने नाम किए। फिल्म ने तीसरे दिन यानी शुक्रवार को 13.25 करोड़ रुपयों का लेक्शन किया। चौथे दिन फिल्म की कमाई कुछ बढ़कर 13.65 करोड़ हो गई। पांचवें दिन फिल्म ने महज 11.15 करोड़ ही कमाए। मंगलवार यानी छठे दिन फिल्म की कमाई काफी घट गई। इस दिन फिल्म ने महज 8.55 करोड़ की कमाई की। सातवें दिन फिल्म ने 5.65 करोड़ रुपये कमाए। आठवें दिन फिल्म की कमाई अब तक की सबसे कम कमाई रही है। फिल्म ने इस दिन 2.67 करोड़ रुपये थी। उम्मीद की जा रही है अगले दो दिन विकएंड है। ऐसे में फिल्म की कमाई बढ़ सकती है।