टीवी की दुनिया में एक बार फिर से पुराने दौर की महक लौटने जा रही है। एकता कपूर का मशहूर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब अपने दूसरे सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने को तैयार है। 29 जुलाई को रात 10:30 बजे से शो की शुरुआत होगी। जहां इस बार कुछ पुराने चेहरों के साथ कहानी में नए मोड़ किए गए हैं। वहीं इस सीजन नए चेहरों को भी शामिल किया गया है, जो विरानी परिवार की नई पीढ़ी के सदस्य बनेंगे।
वीरानी परिवार में जुड़ रहे हैं ये 7 नए चेहरे
इस बार शो में तुलसी और मिहिर के साथ-साथ वीरानी परिवार की अगली पीढ़ी भी दिखाई जाएगी। इसके लिए जिन सितारों को चुना गया है, उनमें से ज्यादातर टीवी पर अच्छा खासा काम करने का अनुभव रखते हैं।
रोहित सुचांती- अंगद वीरानी
इस सीजन में रोहित सुचांती तुलसी और मिहिर के बेटे अंगद विरानी की भूमिका निभाएंगे। इससे पहले रोहित सीरियल 'भाग्य लक्ष्मी' में नजर आ रहे थे।
शगुन शर्मा- परी वीरानी
शगुन शर्मा शो में तुलसी की बेटी परी के किरदार में नजर आएंगी। शगुन शर्मा इससे पहले 'ये हैं चाहतें' जैसे शो में काम कर चुकी हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Kangana Ranaut: उल्लू, ऑल्ट जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर सरकार ने लगाया बैन, कंगना रनौत ने की फैसले की तारीफ
अमन गांधी- ऋतिक वीरानी
अमन गांधी भी तुलसी के बेटे के रूप में शो से जुड़ रहे हैं। वो ऋतिक विरानी का किरदार निभाएंगे, जो एक जिद्दी कैरेक्टर के तौर पर दिखने वाला है। अमन भी इससे पहले 'भाग्य लक्ष्मी' में ही नजर आ चुके हैं।
अंकित भाटिया- वर्धन पटेल
एकता कपूर ने अंकित भाटिया को वर्धन पटेल की भूमिका में लिया है। ये किरदार कहानी में एक अहम मोड़ लाएगा और विरानी परिवार से अलग सोच रखने वाला दिखाई देगा।
तनीषा मेहता – वृन्दा पटेल
तनीषा वृन्दा पटेल का किरदार निभाएंगी, जो इससे पहले शो 'लग जा गले' में नजर आ चुकी हैं।
प्राची सिंह- अनादि पटेल
एक्ट्रेस प्राची सिंह जिन्हें आपने शो ‘प्यार की राहें’ में देखा होगा, वो अब ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के दूसरे सीजन में आनंदी पटेल बनी नजर आएंगी।
बरखा बिष्ट
बरखा बिष्ट इस सीजन में एक अहम भूमिका निभाते नजर आएंगी। वो अमर उपाध्याय यानी मिहिर की प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी। पहले सीजन में ये भूमिका मंदिरा बेदी ने निभाई थी।