फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Sethi: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अभिनेता विकास सेठी का निधन, सुपरहिट फिल्म में थे करीना के दोस्त

Sun, 08 Sep 2024 02:31 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विकास सेठी का 48 वर्ष की आयु में निधन - फोटो : इंस्टाग्राम @vikass.sethi
विज्ञापन
टीवी जगत के लिए दुखद और चौंका देने वाली खबर सामने आई है। 2000 के दशक में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहीं तो होगा', 'कसौटी जिंदगी की' और अन्य धारावाहिकों  से घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता विकास सेठी का रविवार, 8 सितंबर को निधन हो गया। उनके निधन से पूरा टीवी जगत हैरान और शोक में है। अभिनेता अपने पीछे पत्नी और दो जुड़वा बच्चे छोड़ गए हैं। 
विज्ञापन


इस वजह से हुई मौत!
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेता का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। विकास की उम्र 48 साल थी। उनके परिवार में उनकी पत्नी जाह्नवी सेठी और जुड़वा बेटे हैं। टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विकास का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। शोक में डूबे परिवार ने अभी तक उनके निधन पर अपना आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। 
अनन्या पांडे ने 'कॉल मी बे' के सेट से साझा की दिलकश तस्वीरें
विज्ञापन


टीवी ही नहीं फिल्मों में भी किया अभिनय
विकास 2000 के दशक में टीवी धारावाहिकों में सहायक किरदार निभाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपनी पत्नी अमिता के साथ डांस रियलिटी शो नच बलिए के तीसरे सीजन में भी हिस्सा लिया था। बता दें कि फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में भी अभिनय किया, जिसमें उन्होंने करीना कपूर के दोस्त रॉबी की भूमिका निभाई है। अभिनेता ने साल 2001 में आई फिल्म दीवानापन में भी अभिनय किया। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं उन्होंने तेलुगु हिट ‘ईस्मार्ट शंकर’ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  

प्रशंसकों ने जताया दुख
अभिनेता के अचानक निधन से उनके प्रशंसक हैरान हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि अभिनेता इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। कई प्रशंसकों उनकी मौत पर दुख जताया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Yo Yo Honey Singh: गानों को आपत्तिजनक बताने पर हनी सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सिर्फ मैं ही क्यों गलत हूं?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें