तुलसी और मिहिर की शादी कै तैयारियां शुरू
शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नोयना की वजह से आई गलतफहमियों के बाद तुलसी और मिहिर का तलाक हो गया था। बाद में नोयना का पर्दाफाश होने और बच्चों की जिद पर तुलसी ने विरानी हाउस में वापसी की। अब बच्चों के कहने पर दोनों दोबारा शादी को राजी हो गए हैं। फिलहाल मिहिर और तुलसी की शादी की तैयारी चल रही हैं। परिवार के लोग दोनों के कॉस्ट्यूम रेडी कर रहे हैं। शुभ मुहूर्त निकलवाया गया है।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या रियो लेकर आएगा विरानी परिवार में तूफान?
तुलसी और मिहिर की शादी से पूरा विरानी परिवार खुश है। सब इस उम्मीद में हैं कि सबकुछ ठीक हो जाएगा। मगर, इस बीच एक नया तूफान परिवार में दस्तक देने वाला है। दरअसल, पिछले दिनों शो में रेयांश (रियो) की एंट्री देखने को मिली थी। रियो, तुलसी के दिवंगट बेटे अंश का बेटा है। वह करण को अपना पिता समझता है। मगर, करण ने जब उसे पूरा सच बताया तो रियो पूरी तरह टूट गया है। ऐसे में देखना होगा कि क्या रियो का किरदार नेगेटिव शेड लेगा? अंश की तरह वह भी विलेन बनेगा और विरानी परिवार में तूफान लाएगा?
दर्शकों ने की ये गुजारिश
तुलसी और मिहिर की शादी वाले एपिसोड से पहले दर्शकों ने मेकर्स से एक गुजारिश की है। दर्शकों का कहना है कि इस एपिसोड के लिए तुलसी के रियल सीन होने चाहिए। बॉडी डबल का इस्तेमाल न किया जाए। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि शो की टीआरपी भी इसी वजह से गई है, क्योंकि तुलसी की बॉडी डबल का इस्तेमाल हो रहा है। वहीं, दर्शक तुहिर (मिहिर और तुलसी) की शादी के लिए काफी उत्साहित भी हैं।