फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KSBKBT2: क्या खत्म होने वाला है 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीजन? सीरियल को लेकर लगीं अटकलें

Tue, 23 Jun 2026 05:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: चर्चित टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन को लेकर ऐसी अफवाह हैं कि यह अब बंद होने वाला है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मृति ईरानी के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को दर्शक खूब प्यार देते हैं। पहला सीजन काफी हिट रहा था। वहीं, दूसरा सीजन भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। टीआरपी की रेस में भी इसने काफी अच्छी जगह बनाई। हालांकि, पिछले कुछ वीक से इसकी टीआरपी को झटका लगा है। इस बीच सीरियल को लेकर भी तरह-तरह की अफवाहें हैं।

विज्ञापन


क्या बंद हो जाएगा क्योंकि 2...?
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों भरपूर फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है। रियो की एंट्री के बाद विरानी परिवार में मानो जहर घुल गया है। उधर, एक नया सरप्राइज ये मिला है कि पार्थ और रियो मिले हुए हैं। इस बीच शो को लेकर ऐसी चर्चा है कि यह बंद होने की कगार पर है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रहे हैं। हालांकि, स्पष्ट कर दें कि मेकर्स की तरफ से या कहीं से भी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

सिंगर अलका याग्निक और अभिनेता ममूटी सम्मानित, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया पद्म भूषण पुरस्कार
विज्ञापन


10 साल कहानी आगे बढ़ने की चर्चा
एक तरफ सीरियल के बंद होने की अफवाहें तेज हैं। वहीं, दूसरी तरफ ऐसा कहा जा रहा है कि इस शो में दस साल का लीप आएगा। कहानी में बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसा भी हो सकता है कि तुलसी अपनी विरासत अगली पीढ़ी में किसी को सौंपकर सीरियल को विदा कह दे। वृंदा को तुलसी का उत्तराधिकारी बनाया जा सकता है। 
 


चिंता में डूबे मेकर्स
'क्योंकि 2...' में कुछ ऐसे ट्विस्ट और टर्न भी आ रहे हैं, जिससे लग रहा है कि सीरियल में कुछ बदलाव होने की उम्मीद है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इसके बंद होने की अफवाह से दर्शकों का बड़ा तबका निराश है। लोग चिंता जता रहे हैं और मेकर्स से गुजारिश कर रहे हैं कि ऐसा न करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें