फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushal Tandon: 13 साल छोटी एक्ट्रेस के प्यार में पड़े कुशाल टंडन, ब्रेकअप का किया एलान, फिर डिलीट की पोस्ट

Sun, 15 Jun 2025 04:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kushal Tandon Breakup: कुशाल टंडन ने रात को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एलान किया कि उन्होंने शिवांगी जोशी से ब्रेकअप कर लिया है। फिर उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
कुशाल टंडन, शिवांगी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के मशहूर अभिनेता कुशाल टंडन ने रविवार की सुबह एलान किया कि उन्होंने शिवांगी जोशी से अलग होने का फैसला किया है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सुबह 2:30 बजे के आसपास यह नोट लिखा। हालांकि पांच मिनट के बाद एक्टर ने ये पोस्ट डिलीट कर दी। अब उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस इसे लेकर कई अटकलें लगा रहे हैं। हम इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करते हैं।

विज्ञापन


थोड़ी देर बाद पोस्ट को किया डिलीट
कुशाल टंडन ने पोस्ट में लिखा 'मैं जिन लोगों से प्यार करता हूं, उनसे बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं और शिवांगी अब साथ नहीं हैं, 5 महीने हो गए हैं।'
इससे पहले कि फैंस इस खबर को समझ पाते, कुशाल ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से हटा दिया। इसके बाद उन्होंने कोई बात नहीं कही है। फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि क्या एक्टर नशे में थे या फिर ब्रेकअप की बात सही है जिसकी वजह से उन्होंने पोस्ट डिलीट की।

यह खबर भी पढ़ें: Lagaan: आमिर खान की 'लगान' की पांच खास बातें, ऑस्कर के लिए हो चुकी नॉमिनेट

कुशाल टंडन, शिवांगी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस लगा रहे अटकलें
कुशाल टंडन ने अपने ब्रेकअप का एलान ऐसे मौके पर किया जब फैंस ने अनुमान लगाया कि दोनों अलग होने वाले हैं। कुशाल और शिवांगी, जो कुछ महीने पहले तक सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव थे, ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। कई लोगों का मानना है कि शिवांगी ने कुशाल को ऑनलाइन ब्लॉक कर दिया है। दोनों के लाइक और कमेंट अचानक इंस्टाग्राम पोस्ट से गायब हो गए हैं। 
विज्ञापन

'बरसातें' के सेट पर हुई थी मुलाकात
आपको बता दें कि कुशाल और शिवांगी कथित तौर पर अपने शो 'बरसातें- मौसम प्यार का' के सेट पर मिले और दोनों में प्यार हो गया। यह शो जुलाई 2023 में प्रीमियर हुआ और फरवरी 2024 में ऑफ-एयर हो गया। पिछले साल अक्टूबर में कुशाल ने शिवांगी के साथ अपने रिश्ते का एलान किया था। उन्होंने शादी के बारे में भी बताया था। उन्होंने कहा था 'वैसे देखा जाए तो कुछ भी हो सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि मेरे माता-पिता ने मेरे लिए लड़की की तलाश बंद कर दी है।
कुशाल टंडन और शिवांगी ने 'बेहद', 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' में साथ में काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें