कुणाल ने शेयर कीं पार्टी की तस्वीरें
शो 'अलायंस' को कुणाल खेमू ने होस्ट किया। प्राइम वीडियो के इस शो में सोहेल खान ने भी शिरकत की थी। 'अलायंस' के समापन के बाद उन्होंने भव्य सक्सेस पार्टी रखी। कुणाल खेमू ने आज रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें शो के सभी प्रतिभागी मस्ती करते दिख रहे हैं।
कुणाल खेमू ने क्या कहा?
कुणाल खेमू ने पोस्ट के साथ लिखा है, 'शो 'अलायंस' को होस्ट करना और इसका हिस्सा बनना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात रही है। इस शो पर बिना थके काम करने वाले और इसे इतना शानदार बनाने वाले हर एक शख्स का शुक्रिया। क्रिएटिव टीम से लेकर सेट डिजाइन टीम, चैलेंज डिजाइन और उसे पूरा करने वाली टीम तक, सभी का। किसी भी रियलिटी टीवी का सबसे अहम हिस्सा, शानदार 'अलाइज' (कुछ लोग इस तस्वीर में नहीं हैं)। आप सभी को मेरा प्यार'।
दबंग अंदाज में पहुंचे सलमान खान
कुशाल टंडन ने भी 'अलायंस' में हिस्सा लिया था। वे भी बीते दिन सोहेल की पार्टी में पहुंचे और कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी फोटोज में दबंग खान सलमान भी नजर आए हैं।
- सोहेल की पार्टी में सलमान खान ने पूरी लाइमलाइट लूट ली।
- वे गोल टोपी पहनकर पार्टी में पहुंचे।
- इसके अलावा सुजैन खान भी बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ नजर आईं।